Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मोदी सरकार के क्रेडिबिलिटी लेवल में भयानक गिरावट, देखें सुबूत

विजय शंकर सिंह-

सिस्टम…. मोदी सरकार की क्रेडिबिलिटी अब यह हो गयी है कि न्यूजीलैंड हाई कमीशन ने ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिये कांग्रेस के बीवी श्रीनिवास से अनुरोध किया है।

अभिषेक सिंह-

कल फिलीपींस के दूतावास में मदद की जरूरत थी Srinivas BV जी ने मदद पहुंचाई, आज न्यूजीलैंड हाई कमीशन सीधे श्रीनिवास जी से मदद मांग रहा है। इसी भाजपा सरकार में एक मंत्री सुषमा जी थीं जो पासपोर्ट तक के रिक्वेस्ट का फालो अप करतीं थीं और आज ये हालत है कि दूतावास के कर्मचारी सरकार या विदेश मंत्रालय के बजाय विपक्ष के एक नेता पर भरोसा कर रहे हैं। नोट – हाई कमीशन ने उपरोक्त ट्वीट डिलीट कर दिया है।

कृष्ण कांत-

विदेशी दूतावास यूथ कांग्रेस से मदद मांग रहे हैं. भारत के इतिहास में ऐसी निकृष्ट, नकारा, लुटेरी, और क्रूर सरकार कभी नहीं हुई जो जनता को मरने के लिए छोड़ दे और दो विदेशी दूतावास भी न संभाल सके।

क्या भारत में कोई सरकार बची है? क्योंकि विदेशी दूतावास कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मदद मांग रहे हैं।

भारत के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक वक़्त इतिहास में कभी नहीं था। जो दूतावास आज विपक्षी यूथ विंग से मदद मांग रहे हैं, वे दुनिया भर को बता भी रहे हैं कि भारत में एक ऐसी नकारा और चुनाव हवसी पार्टी शासन कर रही है जो अपने नागरिकों की जान बचाने की कोशिश तक नहीं कर सकती।

जुमला था “मैं देश नहीं झुकने दूंगा”, लेकिन देश आज दुनिया के सामने शर्मसार होकर सिर नीचा किये खड़ा है।

सौमित्र रॉय-

जब तक भारत का विदेश मंत्री नींद से जागकर ट्विटर को ट्वीट डिलीट करने को कहता, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष BV श्रीनिवास ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर न्यूजीलैंड के दूतावास पहुंच चुके थे।

बीते एक माह से BV श्रीनिवास की समानांतर सरकार चल रही है। हज़ारों लोग उन्हें जान बचाने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।

न्यूज़ीलैंड ने तो राहुल गांधी को भी शुक्रिया कहा है।

तू छुपा है कहां नरेंद्र मोदी?

साक्षी जोशी-

भारत में न्यूज़ीलैंड के दूतावास ने भी भारतवासियों की तरह ऑक्सीजन सिलिंडर की मदद मांगी, कांग्रेस यूथ प्रेज़िडेंट Srinivas BV और Rahul Gandhi से और थोड़ी ही देर में ट्वीट डिलीट करना पड़ा क्योंकि हमारी पूज्य सरकार के लिए अपनी embarassment को छिपाना ज़्यादा ज़रूरी है। मरो पर मरते हुए दिखे नहीं और हमसे नहीं तो किसी दूसरे से भी मदद माँगो नहीं। शर्मनाक।

अमित चतुर्वेदी-

न्यूजी लैंड हाई कमीशन को ऑक्सिजन सिलेंडर चाहिए…और जानते हैं, वो ऑक्सिजन सिलेंडर किससे माँग रहे हैं? वो ऑक्सिजन सिलेंडर की मदद माँग रहे हैं, Srinivas BV से, साथ में यूथ कोंग्रेस से। श्रीनिवास युवक कोंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, और उन्होंने और उनकी टीम ने इस पूरे कोरोना काल में जितने लोगों की सीधी मदद की मुझे नहीं लगता उतनी मदद पूरे देश में किसी व्यक्ति या संस्था ने की होगी।

आप इस बात का अंदाज़ा ख़ुद लगा सकते हैं, जब एक देश का हाई कमीशन मदद के लिए किसी सरकारी संस्था से नहीं बल्कि एक व्यक्ति से कह रहा हो।

आप इसे राजनीति से प्रेरित बता सकते हैं, लेकिन अगर आप ख़ुद श्रीनिवास के कामों के बारे में थोड़ी पड़ताल करेंगे तो पाएँगे कि सच में इस आदमी में कितना शानदार काम किया है…. वेलडन श्रीनिवास!

मीनू जैन-

डूब मरो मो%दी सरकार! भारत में दिल्ली स्थित न्यूजीलैंड के हाई कमीशन (दूतावास) ने यूथ कांग्रेस (कांग्रेस पार्टी) के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी से ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मदद की गुहार लगाई है ।

मतलब न्यूज़ीलैंड के दूतावास को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मो%दी सरकार से मदद की कोई उम्मीद नहीं है, जबकि यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है ।

कल यूथ कांग्रेस ने फिलीपींस दूतावास में ऑक्सीजन की मदद पहुंचाई थी। ध्यान रहे श्रीनिवास अपनी टीम के साथ पिछले लगभग एक पखवाड़े से दिन – रात कोरोना पीड़ितों के लिए ऑक्सीजन, दवा , बेड की व्यवस्था में लगे हुए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन