Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों में से एक रेपिस्ट निकला, देखें तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकारों की फौज है. कोई चोर है तो कोई उचक्का तो कोई गिरहकट. कोई व्यापारी है तो कोई दलाल तो कोई प्रापर्टी डीलर. कोई ठेलेवाला है तो कोई पंचर लगाने वाला तो कोई बाडीगार्ड. आपको सच्चे मान्यता प्राप्त पत्रकार कम मिलेंगे. ऐसे ही उचक्के मान्यता प्राप्त पत्रकारों की भीड़ में से एक मान्यता प्राप्त पत्रकार रेपिस्ट निकला.

इस रेपिस्ट मान्यता प्राप्त पत्रकार का नाम है कतील शेख. नौकरी मांगने गई एक लड़की से इसने रेप किया. ये पहले भी ऐसा कुछ करता रहा है. कुछ लोग इस पर लव जेहाद गैंग का सक्रिय कार्यकर्ता होने का आरोप लगा रहे हैं. इनका दावा है कि कतील शेख की दो दो हिंदू पत्नियां हैं. बहुत सारी हिंदू लड़कियों को नौकरी या शादी का झांसा देकर यह रेप करता रहा है.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकारों में कतील शेख इकलौता असामाजिक तत्व नहीं है. इसका पूर्व में भी ऐसे कई मामलों में नाम आया है. ढेरों अधिकारी, ढेरों पत्रकार, ढेरों ठेकेदार, कई युवा धोखा खाए बैठे हैं.

शारीरिक शोषण के मामले में पत्रकार कतील शेख को गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चिनहट की रहने वाली पीड़िता को पत्रकार बनाने का झांसा देकर यह ब्लैकमेल कर रहा था. जुगाड़ के चलते पूर्व सरकार में इसे राज्य मुख्यालय पर मान्यता तथा सरकारी आवास भी मिल गया था. इस पर यह अब तक क़ाबिज़ है. इसके दो अख़बार हैं. दो पत्नियाँ हैं. तीसरी महिला ने मुक़दमा लिखवाया है.

इस प्रकरण पर ज्यादातर पत्रकार संगठन चुप्पी साधे हैं.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Jharkhand working journalists union

    August 31, 2020 at 7:42 pm

    उत्तर प्रदेश में पत्रकार संगठनों को संज्ञान लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन