Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ABP से सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर मोहित रॉय शर्मा की इंडिया टीवी में एंट्री

इंडिया टीवी ने मोहित रॉय शर्मा को हेड, कम्युनिकेशन एंड आउटरिच के रूप में नियुक्त किया है। मोहित रॉय शर्मा कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, ब्रांड रणनीति और प्रभावशाली मीडिया प्रॉपर्टीज के क्षेत्र में लगभग तीन दशकों का अनुभव रखते हैं।

इंडिया टीवी से जुड़ने से पहले वे एबीपी नेटवर्क में सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर (आउटरिच) और हेड – कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे इंडिया टुडे ग्रुप में भी विभिन्न नेतृत्वकारी पदों पर कार्य कर चुके हैं।

कनाडा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ विनिपेग से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त मोहित रॉय शर्मा ने अपने करियर में कई अहम कम्युनिकेशन अभियानों का नेतृत्व किया है।

उनकी नियुक्ति पर इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने कहा, “मीडिया के तेजी से बदलते परिदृश्य के बीच मोहित रॉय शर्मा का इंडिया टीवी की नेतृत्व टीम में स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। ब्रांड आउटरीच और रणनीतिक कम्युनिकेशन में उनका अनुभव हमारे नेटवर्क को नई दिशा देगा। उनकी मीडिया रिलेशंस और कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी ब्रांड की उपस्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन