Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार मोनू सैनी पर MLA के गुर्गों ने कराया मुकदमा, FIR पर उठे सवाल, सैनी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में ब्रेकिंग प्लस न्यूज़ चैनल के पत्रकार मोनू सैनी पर FIR दर्ज होने के बाद पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल उठने लगे हैं। मामला एक बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है, जिसमें मोनू सैनी ने दोनों पक्षों की बात और प्रशासन की भूमिका को रिपोर्ट किया था।

पत्रकार पर मुकदमा दर्ज कराने वाले नकुड विधायक मुकेश चौधरी के खिलाफ पूरे सैनी समाज में आक्रोश है। समाज ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

मामला 12 के बिजली कनेक्शन से जुड़ा एक विवाद का था। दो पक्षों के बीच चले इस मुद्दे की रिपोर्टिंग करते हुए मोनू सैनी ने जमीनी सच, दोनों पक्षों की स्थिति और प्रशासन की भूमिका को उजागर किया। लेकिन यही रिपोर्ट सत्ता को नागवार गुजरी। नतीजा? पत्रकार पर धारा 351, 352 जैसी धाराओं में FIR दर्ज कर दी गई। आरोप? सिर्फ यही कि उसने सच दिखा दिया।

मूल सवाल:

  • क्या अब पत्रकार को रिपोर्टिंग से पहले इजाज़त लेनी होगी?
  • क्या सरकार की आलोचना करना अपराध है?
  • क्या यह मीडिया की आवाज़ दबाने की कोशिश है?

इस कार्रवाई के खिलाफ सैनी समाज के युवाओं में नाराज़गी है। हाल ही में हुई बैठक में युवाओं ने इसे पूरे समाज पर हमला बताया और कहा कि “2027 के चुनाव में जवाब मिलेगा।” विरोध के तौर पर पुतला दहन, जन पंचायत और सोशल मीडिया पर अभियान शुरू हो चुका है।

यह घटना बताती है कि जमीनी पत्रकारिता कितनी असुरक्षित हो गई है। बड़े चैनलों पर भले यह खबर न चली हो, लेकिन स्वतंत्र पत्रकारों की यह जंग जारी है। आगे क्या होगा, ये समाज और सिस्टम दोनों की अगली प्रतिक्रिया तय करेगी।

देखें एफआईआर…

इस वीडियो को लेकर दर्ज कराया गया मुकदमा-

https://www.facebook.com/share/v/1HS14wj4aX

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन