Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रवीण साहनी ने ‘वांटेड’ में मोनू पहाड़ी की कहानी दिखाई तो तीसरे ही दिन यह दुर्दांत अपराधी हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के चर्चित न्यूज चैनल ‘समाचार प्लस’ के लोकप्रिय क्राइम शो ‘वांटेड’ और इसको एंकर करने वाले पत्रकार प्रवीण साहनी ने बड़ी सफलता हासिल की है. ‘वांटेड’ शो में बीते शनिवार को अपराधी मोनू पहाड़ी के बारे में दिखाया गया. तीन दिन बाद आज एसटीएफ ने मोनू पहाड़ी को कानपुर में अरेस्ट कर लिया. कानपुर में आतंक का पर्याय बन चुका था मोनू पहाड़ी. कानपुर के अलावा बिजनौर और वाराणसी में भी मोनू का आतंक था.

फरार खूंखार अपराधियों पर शिकंजा कसने में कामयाब हो रहा देश का सबसे बड़ा क्राइम शो WANTED. इस क्राइम शो में मोनू पहाड़ी की क्राइम कुंडली दिखाए जाने के चलते ही कानपुर की एसटीएफ ने मोनू पहाड़ी को धर दबोचा. वांटेड शो के विजुवलाइजर और एंकर प्रवीण साहनी कहते हैं- ”मैं एसटीएफ के अमित पाठक को बधाई देता हूं जिन्होंने वांटेड शो में पहाड़ी को दिखाए जाने के बाद सक्रियता बढ़ाते हुए इसे धर दबोचा. ऐसे जांबाज को सलाम.”

मोनू पहाड़ी का एपिसोड देखने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं….

https://www.youtube.com/watch?v=kP8EsK9PyT8

संबंधित खबर…

रीयल क्राइम स्टोरीज पर आधारित ‘वांटेड’ लेकर आ रहे हैं प्रवीण साहनी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन