Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

घमंड में चूर बीजेपी महासचिव का शर्मनाक बयान, ‘पत्रकार-वत्रकार छोड़ो यार, अक्षय हमसे बड़ा पत्रकार था क्या!’

मध्यप्रदेश में पत्रकार अक्षय सिंह की रहस्यमय हालात में मौत संबंधी एक सवाल के जवाब में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बेहूदगी भरा जवाब देते हुए कहा- ‘पत्रकार-वत्रकार छोड़ो यार। वो कोई हमसे भी बड़ा पत्रकार था क्या?’ इस हरकत भरी टिप्पणी पर इसलिए मीडिया में रोष है कि जिस समय विजयवर्गीय जब पत्रकार की मौत का मजाक बना रहे थे, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ वहीं पर उपस्थित थे। बयान देने के बाद विजयवर्गीय पत्रकारों की हंसी उड़ाते हुए भी दिखे। जोर से ठहाका भी लगाया। 

इससे उस व्यापमं घोटाले को लेकर प्रदेश सरकार की मनोवृत्ति का पता चलता है, जिसमें अब तक तीन दर्जन से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। बीजेपी महासचिव के इस बयान की मीडिया में जब तीखी आलोचना होने लगी तो बाद में विजयवर्गीय ने माफी मांग ली। साथ ही उल्टे मीडिया पर ही ये आरोप भी जड़ दिया कि उनके ‘बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया, किसी को ठेस पहुंची हो तो माफी।’

इस बयान से एक बार फिर भाजपा व्यापमं जैसे मुद्दे पर लापरवाह नजर आ रही है। इसके पूर्व भी कैलाश बिना सोचे-समझे अपने बयानों से पार्टी को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं। इस बयान से एक बार फिर कांग्रेस उग्र नजर आ रही है। इसके पूर्व कैलाश ने शनिवार को ही भोपाल में शक्ति प्रदर्शन कर कहा था कि मैं पूरे देश में रंगबाजी करूंगा, लेकिन मप्र में केवल कार्यकर्ता की भूमिका में रहूंगा। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन