Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मुबारक हो, सीबीआई आजाद हो गई है, यूपी के पॉवरफुल सत्ताधारी नेता का बेटा भी अरेस्ट होगा!

Narendra Nath : मुबारक हो। आज से सीबीआई आजाद हो गया। “पिंजरे में बंद तोता” वह नहीं रहा। अब आकाओं के आदेश की प्रतीक्षा नहीं होगी। सीधा एक्शन होगा। कोई कितना पॉवरफुल हो, बचेगा नहीं। फंसने वाला किस झंडे का है या उसका राजनीतिक झुकाव क्या है, इस बारे में सीबीआई एक बार भी नहीं सोचेगी। उम्मीद करते हैं कि…

-कल उत्तर प्रदेश के उस बड़े नेता के बेटे को अरेस्ट कर लिया जाएगा जिसके बारे में सब जानते हैं कि सीबीआई ने सारे सबूत जुटाकर उसे डील के रूप में कही जमा कर दिया। उसके बाद उनका पूरा कुनबा “मुलायम” हो गया है।

-बहुत जल्द मध्य प्रदेश में उन सभी बड़े लोगों को अंदर कर लेगी जिन्होंने व्यापम में न सिर्फ एक के बाद एक कई मर्डर कर दिये बल्कि अरबों रुपये का स्कैम कर वहां ऐसे डॉक्टर तैयार किये जिसे आला तक पकड़ने नहीं आता है। सुना है सारे दस्तावेज सीबीआई के पास महीनों से हैं।-2जी में फंसे सारे बड़े-बड़े उद्योगपति से जुड़े सबूत भी सीबीआई सामने ला देगी जिसमें कई सफेदपोशों के नाम हैं। सब जानते हैं कि किस तरह एकबहुत बड़े उद्योगपति का टेप राडिया टेप में सुनकर सीबीआई के हाथ कांप गये थे। आज भी वह उद्योगपति देश के सबसे सम्मानित शख्सियत में शामिल हैं।

-सीबीआई पता लगाकर रहेगी कि ललित मोदी और क्रिकेट का क्या घोटाला है और इसका राजनीतिक नेक्सस है। इससे सभी जुड़े लोगों के यहां इसी तरह रेड मार सारे सबूत ले लेगी। हाथ नहीं कापेगा।

-छत्तीसगढ़ में चावल घोटाला हो या एस्सार जासूसी मामला सीबीआई अब नहीं झुकेगी। ब्लैक मनी होल्डर के नाम को पब्लिक करेगी और उनपर एक्शन लेगी। यह लिस्ट सीबीआई के पास पिछले 5 सालों से है लेकिन अब तक सारे आका,इस लिस्ट को सामने लाने से रोकते रहे हैं।

-सोनिया गांधी-राहुल गांधी, राबर्ट वाड्रा के मामले से जुड़े केस को हैंडल करने में हाथ नहीं कांपेगे और बिना डील किये जांच सील होगी।

सीबीआई डरेगी नहीं। जिस तरह निष्पक्ष तरीके से एक सीएम के ऑफिस को सील कर उनके सेक्रेटरी के ऑफिस में रेड मारा गया, उससे उसके प्रति विश्वास बढ़ गया है। आगे बढ़ो सीबीआई।

 

टाइम्स आफ इंडिया में कार्यरत पत्रकार नरेंद्र नाथ के फेसबुक वॉल से

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन