Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुकदमा ‘न्यूज़18यूपी’ पर नहीं, अज्ञात के खिलाफ हुआ है!

यशवंत जी नमस्कार ,

भड़ास4मीडिया पर मेरठ में न्यूज 18 पर मुकदमा होने की खबर छपी है जो कि गलत है। किसी ने आपको यह खबर गलत तथ्यों के साथ प्रेषित की है क्योंकि मेरठ पुलिस ने news18 के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कायम किया। यह अज्ञात व्यक्ति वो है जिसने यह वीडियो मेरठ के ग्रुपों में वायरल किया है।

इस संबंध में मेरी खुद एसएसपी मेरठ अजय साहनी से वार्ता हुई है। f.i.r. में भी अगर आप गौर से पढ़ेंगे तो आपको नजर आएगा कि “न्यूज़ 18 के ट्विटर हैंडल द्वारा की गई शिकायत” पर मेरठ पुलिस का संज्ञान लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

मेरठ में कुछ खबरिया चैनल के पत्रकार ब्रेकिंग के मामले में हमेशा पीछे रहने के चलते इस मुद्दे को हवा देने में लगे हैं। इसी के तहत हिंदुस्तान के पत्रकार सचिन गुप्ता ने गलत ट्वीट किए। जब मैंने ट्विटर पर ही इस बात का विरोध किया तो वह निरूत्तर हो गए। यह खबर ना तो न्यूज़ 18 के किसी चैनल पर चली है ना ही वेब मीडिया पर चली है।

“मेरठ में हत्या का वीडियो वायरल हुआ था, ना कि हत्या हुई है” इसी खबर का ब्रेकिंग ट्वीट किया गया था। इसके बाद पुलिसिया जांच में यह वीडियो मेरठ का नहीं पाया गया। यह खबर भी पट्टी के रूप में न्यूज़ 18की स्क्रीन पर चलाई थी।

मेरठ पुलिस ने दोनों ही खबरें पढ़ी और उसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा लिखा गया। फिलहाल पुलिस उसकी जांच कर रही है। मैंने आपको एफ आई आर की कॉपी और अपने चैनल की स्क्रीन पर चले ब्रेकिंग के स्क्रीनशॉट संलग्न की है। कृपया सही खबर पोर्टल पर प्रकाशित करें।

निखिल अग्रवाल
मेरठ
[email protected]

https://www.youtube.com/watch?v=MRSRbquK6gU
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन