Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

स्टिंग और धोखाधड़ी प्रकरण पर बिल्डर मुकेश बहादुर सिंह का पक्ष पढ़िए

यशवंत जी

नमस्कार,

मुझे अभी अभी बताया गया की भड़ास4मीडिया पर कोई ख़बर मुझे लेकर लगी है, मैंने ख़बर देखा। मुझे कोई अपतिजनक बात नहीं लगी। हाँ अगर मेरा पक्ष पूछ कर लगाते तो शायद और तथ्य भी सामने आ जाते जिससे पाठकों को समझने में आसानी होती।

मैं अपनी बात प्वाइंटवाइज कहना चाहूंगा-

  1. वीडियो में बातचीत किसी और प्रकरण में है और पूरा वीडियो ना लगाकर आधा वीडियो लगाया गया है।
  2. आरोपों की बाक़ायदा जाँच हो चुकी है जिसमें शिकायतकर्ता आरोप सिद्ध नहीं कर पाया। सभी स्तर से जाँच करने पर सभी पेमेंट्स नियमानुसार पाए गए। इनकी बाक़ायदा अकाउंट / बुक्स में एंट्री है।
  3. शिकायतकर्ताओं पर मेरी तरफ़ से trespassing और धमकी की FIR की गयी गई।
  4. शिकायतकर्ता के पुत्र राहुल चौहान पर किसी और से लेनदेन पर गोमती नगर थाने में लूट और डकैती का मुक़दमा क़ायम है
  5. मेरी तरफ़ से ना केवल मानहानि की नोटिस दी गयी बल्कि सक्षम न्यायालय में भी वाद दायर कर दिया गया है।
  6. रीना सिंह मेरी पत्नी का नाम अनावश्यक घसीटने पर महिलाओं के अधिकार के तहत गम्भीर धाराओं में वाद और शिकायत दर्ज करा दी गयी है।
  7. एक साज़िश के तहत एक पत्रकार महोदय ने यह कराया है। उनको भी मानहानि की नोटिस दी गयी है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
  8. यह सारा मामला माननीय न्यायालय में है।
  9. शिकायतकर्ता की कम्पनी फ़र्ज़ी तरीक़े से एलडीए में सब काम लेट कर रही है जो किया नहीं जा सकता। काम किसी और को आवंटित है।
  10. हज़ारों तकादेदारों से बचने की साज़िश के तहत यह किया जा रहा है। काम पूरा ना कर पाने में 2017 से agencies के द्वारा नोटिस इनकी कम्पनी को मिली है।
  11. चूँकि मामला न्यायालय में है इसलिए मैं बहुत सारे साक्ष्य यहाँ नहीं दे सकता। फिर भी कुछ आपको दे रहा हूँ।

मुकेश बहादुर सिंह

डायरेक्टर

Director, A&A Build Project Pvt Ltd

A&A Universal Strategic Consultants Pvt Ltd)


पूरे प्रकरण को समझने के लिए ये मूल खबर पढ़ें-

धन के चक्कर में लखनऊ के दो बिल्डरों का मन हुआ खराब, एक ने दूसरे का किया स्टिंग, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन