Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुंबई में एबीपी मांझा के दो टीवी पत्रकारों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया, हड़कंप

दो मीडियाकर्मियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर ठाणे मनपा पत्रकार कक्ष सील, ३८ पत्रकारों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

मुंबई के ठाणे से ख़बर है कि कोरोना पाजिटिव मिले पुलिस अधिकारी के संपर्क में कुछ पत्रकारों के आने और उनका टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आने से मनपा मुख्यालय के पत्रकार कक्ष को सील कर दिया गया है।

प्रेस फोटो ग्राफर ,कैमरा मैन समेत करीब ३८ पत्रकारों की जांच में दो लोगों के कोरोना पाजिटिव मिलने की घटना सामने आई है. ये दोनों टीवी पत्रकार एबीपी मांझा चैनल के बताए जाते हैं.

ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ के प्रयासों से ठाणे शहर के सभी पत्रकार ,फोटो ग्राफर व कैमरा मैन की जांच करायी जा रही है .पत्रकारों की कोरोना संबंधी जांच के लिए संघ की मांग पर सांसद डा. श्रीकांत शिंदे ने जांच की सुविधा मुहैया कराई जिससे ३८ पत्रकार मित्रों की जांच करने पर सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि दो लोगों की निजी लैब में परिक्षण में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें शासन द्वारा अधिकृत एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है .

मनपा उपायुक्त संदीप मालवी ने पत्रकारों में कोरोना की समस्या उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए मनपा मुख्यालय स्थित पत्रकार कक्ष को सोमवार १३ अप्रैल से सील करा दिया है .

पत्रकारों की कोरोना वायरस संबंधी परिक्षण कराने में मदद करने के लिए पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ,सांसद डा.श्रीकांत शिंदे व मनसे जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव का संघ की ओर से आभार व्यक्त किया गया है .

पत्रकार संघ के करीब डेढ़ सौ सदस्य हैं जिनका चरणबद्ध तरीके से कोरोना वायरस संबंधी मुफ्त जांच कराई जा रही है .संघ के अध्यक्ष राजेश मोरे से सभी पत्रकार व मिडिया कर्मियों से अपना खुद का ख्याल रखने का आवाहन करते हुए घरों से ही काम करने की सलाह दी है . किसी प्रकार की शिकायत होने तत्काल संपर्क करें जिसे समय रहते आवश्यक प्रबंध किया जा सके .

मनपा क्षेत्र में ७६ नागरिकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मनपा व जिला प्रशासन कोरोना की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है .शहर में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है .ठाणे शहर जहाँ नवी मुंबई और कल्याण डोंबिवली शहर के बाद तीसरे क्रमांक पर था वह सोमवार को पहले क्रमांक पर आ गया है .ठाणे मनपा क्षेत्र में ७६ मरीज में ४ को डिस्चार्ज किया गया है .

इसी तरह कल्याण डोंबिवली के ५५ मरीजों ११ डिस्चार्ज व २ की मृत्यु ,नवी मुंबई मनपा क्षेत्र के ५० मरीजों में १२ डिस्चार्ज व ३ की मृत्यु , मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र में ४७ मरीजों में २ की मृत्यु हुई है . उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में एक व्यक्ति के पॉजिटिव आया था जिसे डिस्चार्ज कर दिया गया है वहीँ भिवंडी निजामपुर मनपा क्षेत्र में १ पॉजिटिव मिला है .

अंबरनाथ में ३ पॉजिटिव में १ की मृत्यु ,बदलापुर के चार पॉजिटिव में १ की मृत्यु , ठाणे ग्रामीण के ३ पॉजिटिव में २ को डिस्चार्ज कर दिया गया है . जिले में ७७२८ लोगों का आब्जर्वेशन किया गया .इसमें ५३८३ का १४ दिनों आब्जर्वेशन किया गया है जबकि ८९० लोगों को रिफर किया गया .२४० लोग पॉजिटिव मिले जिसमें २९ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है .११ लोगों की मृत्यु हुई है जबकि अन्य का
उपचार शुरू है .

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन