Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

मुंबई प्रेस क्लब में क्रेडिट वॉर

मुंबई प्रेस क्लब को एमएमआरसीएल से मिली बिल्डिंग बनाने की एनओसी… आखिर क्यूं प्रेस क्लब प्रेसिडेंट MMRCL से गुपचुप संपर्क में थे?

मुंबई प्रेस क्लब के चुनाव नजदीक हैं. प्रेस क्लब की प्रस्तावित भव्य इमारत का निर्माण इस चुनाव में भी बड़ा मुद्दा होगा. इसी मुद्दे पर पिछले चुनाव भी लड़े गए थे. आजाद मैदान से सटे मुंबई प्रेस क्लब की नई इमारत का काम शुरू होने की दिशा में मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से एनओसी हासिल करना एक अहम पड़ाव था.

एनओसी हासिल करने की प्रक्रिया को प्रेस क्लब ने 2 मार्च 2020 को सफलतापूर्वक पार कर लिया. लेकिन यहां चौंकानेवाली बात ये है कि पहले ये प्रक्रिया प्रेस क्लब के प्रेसिडेंट गुरबीर सिंह शायद क्रेडिट लेने की होड़ में प्रेस क्लब की मैनेजिंग कमिटी को बिना अवगत कराए व्यक्तिगत तौर पर गुप्त रूप से कर रहे थे.

कमेटी के सदस्य वरुण सिंह द्वारा ये बात कमेटी के सामने लाए जाने के बाद बहुमत से यह तय किया गया कि प्रशासन के साथ करेस्पॉन्डेंस करना मुख्य रूप से प्रेस क्लब सेक्रेट्री (लता मिश्रा) की ज़िम्मेदारी है. इसके बाद शुरुआत में जब MMRCL ने प्रेस क्लब के दखल के बाद गुरबीर सिंह को जारी किए एनओसी को रद्द किया तो खूब बवाल मचा. लेकिन आखिरकार MMRCL ने प्रेस क्लब को औपचारिक तौर पर एनओसी प्रदान कर आगे की राह आसान कर दी.

ज़ाहिर है यह मुद्दा जल्द शांत नहीं होगा. इसकी गूंज क्लब के चुनाव नतीजे आने तक सुनाई देती रहेगी.

गौरतलब है कि प्रेस क्लब के चुनावों में पिछली बार गुरबीर सिंह और धर्मेन्द जोरे के पैनलों के बीच कांटे की टक्कर थी. इसके बाद दोनों ही पैनल से बराबर अंकों में सदस्य चुने जाने के बाद क्लब पर गठबंधन की सत्ता काबिज है. इस बार दोनों ही पैनल पूर्ण बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन