Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिहार

नवीन कुमार मिश्रा- एक सच्चे पत्रकार का अंत!

अरविंद शर्मा-

पत्रकारिता को सच्चे दिल से जीने वाले नवीन कुमार मिश्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। आज ही अनंत की ओर प्रस्थान कर गए। जब तक जिए पत्रकारिता को धर्म-कर्म की तरह जीते रहे। पटना दैनिक जागरण में स्टेट ब्यूरो हेड थे। मेरे सीनियर थे। बाद में उनकी विरासत ढोने की जिम्मेवारी मुझे मिली। सात वर्षों से रांची को आशियाना बना रखा था। आउटलुक के लिए लिख रहे थे।

नवीन कुमार मिश्रा जीआउटलुक

मर्माहत हूं। रांची के वरिष्ठ पत्रकार संजय कृष्ण ने नवीन जी के नहीं रहने की सूचना दी। नवीन जी उस परिवार से आते थे, जो पीढ़ियों से पत्रकारिता को ओढ़ते-बिछाते आ रहा है। नवीन जी के पिताजी स्व. रामजी मिश्र ‘मनोहर’ को बिहार में हिंदी पत्रकारिता का पितामह माना जाता है। भाई ज्ञानवर्धन मिश्र कई अखबारों के संपादक रह चुके हैं। संजय कृष्ण ने बताया कि कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना की चपेट में आकर नवीन जी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ब्रेन सर्जरी के बाद धीरे-धीरे स्वस्थ हो गए थे। अचानक प्रस्थान कर गए।

नवीन जी की सरलता, सहजता और पत्रकारिता की निष्पक्ष दृष्टि को भुलाया नहीं जा सकता। उनका जाना पत्रकारिता के लिए बड़ी क्षति है। श्रद्धांजलि।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन