Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘अमर उजाला’ के एनसीआर हेड पद से नवीन का इस्तीफा, ‘अमृत विचार’ में बने संपादक

मेरठ निवासी नवीन गुप्ता ने हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ में करीब आठ साल पुरानी अपनी पारी को विराम दे दिया है। इस पारी के दौरान वह जम्मू-कश्मीर के संपादक और आगरा और मेरठ में न्यूज एडिटर रह चुके हैं।

इन दिनों वह नोएडा मुख्यालय में एनसीआर हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे थे।

नवीन गुप्ता ने अपने नए सफर की शुरुआत हिंदी दैनिक ‘अमृत विचार’ के साथ की है। उन्होंने मुरादाबाद में बतौर संपादक ज्वाइन किया है।

मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले नवीन नवीन गुप्ता को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 28 साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने सफर की शुरुआत ‘मुजफ्फरनगर बुलेटिन’ से की थी। अब तक वह ‘दैनिक जागरण’ (दिल्ली), ‘दैनिक भास्कर’ (पंजाब-हरियाणा) और ‘दैनिक सवेरा’ (जालंधर) में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

नवीन गुप्ता ने बताया कि ‘अमृत विचार’ अपने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसके तहत जल्द ही यह अखबार लखनऊ में अपनी प्रिंटिंग प्रेस लगाने जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन