Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘आजतक’ वाले नवीन कुमार ने ‘एबीपी’ वालों की ‘सुट्टा पत्रकारिता’ का किया विश्लेषण, देखें वीडियो

हालांकि नवीन कुमार के लिए आजतक चैनल स्वर्गीय हो चुका है लेकिन पाठकों को यह बताने के लिए कौन वाले नवीन कुमार हैं ये, नाम के आगे ‘आजतक’ लगाना पड़ा. नवीन कुमार असल में बड़ा कामन नाम है. इसी नाम के कोई सज्जन मीडिया में थे पर अब वे पालिटिक्स में सत्ताधारियों के लिए बैटिंग कर रहे हैं. पर ये वाले नवीन कुमार जो हाल-फिलहाल तक आजतक में थे, मीडिया में यूनिक हैं. अपनी आवाज, स्क्रिप्टिंग, सरोकार और समझ-संवेदना के कारण सबसे अलग जगह रखते हैं.

नवीन कुमार के एक शो के चलते आजतक चैनल को उपर से दबाव पड़ा और चैनल ने टें बोलते हुए नवीन कुमार को नमस्ते कर दिया. नवीन ने इस या उस चैनल में जाकर लाखों की सेलरी लेते हुए चैनल प्रबंधन के मन-मूड के हिसाब से पत्रकारिता करने की जगह अब खुद का प्लेटफार्म तैयार करने का ऐलान किया और इसी कवायद में कुछ महीने बीतने के बाद वे ‘आर्टकिल19इंडिया’ के साथ हाजिर हो चुके हैं.

नवीन कुमार के यूट्यूब चैनल का नाम है ‘आर्टकिल19इंडिया’. ये चैनल लांच होते ही तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसी चैनल पर नवीन कुमार ने एबीपी न्यूज की सुट्टा पत्रकारिता का एनालसिस किया है.

दरअसल एबीपी न्यूज के एक शो में जो गेस्ट लाइव थे, उसमें से एक ने बातचीत के दौरान ही सिगरेट जला लिया और इसे पूरे देश ने देखा. मतलब मारकाट, गाली-गलौज के बाद अब सिगरेट भांग दारू वाला काम ही बाकी था, जिसे एबीपी न्यूज ने प्रारंभ कर दिया है. नवीन कुमार ने इसी सुट्टा पत्रकारिता को अपने अंदाज में एनलाइज किया है.

आप भी देखें नवीन का ये वीडियो और उनके यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर आल नोटिफिकेशंस पर क्लिक कर दें ताकि भविष्य में उनके हर वीडियो के अपलोड किए जाने की खबर फौरन आप तक पहुंचे. साथ ही अपने मित्रों दोस्तों से भी नवीन के चैनल को सब्सक्राइब कराएं क्योंकि मुख्यधारा की बिकाऊ मीडिया का जवाब देने के लिए जेनुइन जनपक्षधर प्लेटफार्म्स को बढ़ावा देना हमारा आपका दायित्व है.

नवीन कुमार के चैनल के कुछ अन्य वीडियोज भी देखें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन