Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

NDTV की महिला प्रोड्यूसर का पीछा करने वाले दोनों बारटेंडर गिरफ्तार!

नोएडा सेक्टर-129 में शुक्रवार तड़के NDTV 24×7 की एक सीनियर प्रोड्यूसर का पीछा और कार में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पत्रकार जब अपने ऑफिस से दिल्ली के वसंत कुंज स्थित घर लौट रही थीं, तभी दो युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों — दीपक और शुभम, जो दिल्ली के डाबरी इलाके के रहने वाले हैं — को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों बारटेंडर हैं और घटना के समय नशे में थे।

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी फोर्ड फिगो कार से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर थीं, जब स्कूटी पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। उन्होंने कहा, “पहले मैंने नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि वे मेरी कार को ब्लॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने डराने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी।”

ट्रैफिक के कारण जैसे ही कार की रफ्तार धीमी हुई, स्कूटी पर पीछे बैठा युवक शुभम अचानक कूदा और कार की विंडस्क्रीन पर जोर से हाथ मारा, फिर दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा लॉक था।

पत्रकार ने बताया कि इसके बाद उन्होंने स्पीड बढ़ाई और किसी तरह डीएनडी फ्लाईवे तक पहुंचीं, पर आरोपी पीछा करते रहे। पीछा करते समय शुभम ने लकड़ी का डंडा निकालकर कार की पिछली शीशा और खिड़की तोड़ दी।

आश्रम इलाके तक पहुंचने पर पत्रकार ने पुलिस को कॉल कर लोकेशन दी। जब वे लाजपत नगर पहुंचीं, तो कुछ टैक्सी ड्राइवरों ने उनकी मदद की, तब तक आरोपी भाग निकले।

पुलिस मौके पर पहुंची, बयान दर्ज किया और पत्रकार को एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी। बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबर…

NDTV 24×7 की महिला प्रोड्यूसर के साथ वारदात, आधी रात पीछा कर तोड़े कार के शीशे

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन