Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

नीरज झा को वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में इंडिया व साउथ एशिया की कमान

मीडिया और स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में अहम बदलाव हुआ है। वैश्विक मीडिया कंपनी Warner Bros. Discovery ने वरिष्ठ मीडिया पेशेवर नीरज झा को Head of Sports Business – India & South Asia पद पर नियुक्त किया है।

कंपनी में 6 साल से ज्यादा का अनुभव

नीरज झा पिछले छह साल से अधिक समय से वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। प्रमोशन से पहले वे कंपनी में Director (Content, Programming & Acquisition) के पद पर कार्यरत थे।

इससे पहले वे Head of Content & Acquisition (Sports) की भूमिका भी निभा चुके हैं और कंपनी के स्पोर्ट्स कंटेंट, प्रोग्रामिंग और रणनीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

25 साल का स्पोर्ट्स मीडिया अनुभव

नीरज झा को स्पोर्ट्स बिज़नेस और मीडिया इंडस्ट्री में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने स्पोर्ट्स मीडिया, लीग्स, ब्रॉडकास्ट राइट्स और कंटेंट आधारित मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में काम किया है।

उनकी विशेषज्ञता में—

  • स्पोर्ट्स आईपी का निर्माण
  • रेवेन्यू आधारित पार्टनरशिप
  • ब्रॉडकास्ट, डिजिटल और लाइव प्लेटफॉर्म पर फैन इकोसिस्टम को मजबूत करना.. जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

पहले इन संस्थानों में किया काम

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से पहले नीरज झा कई प्रमुख मीडिया संगठनों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने TEN Sports Network में AVP–Production, Zee News में कॉरेस्पॉन्डेंट और प्रोड्यूसर, ETV Network में प्रोड्यूसर, IMG में असिस्टेंट प्रोड्यूसर जैसी भूमिकाओं में काम किया है।

मीडिया इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इस नई जिम्मेदारी के साथ भारत और दक्षिण एशिया में वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के स्पोर्ट्स बिज़नेस को नई दिशा मिल सकती है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन