Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर युवती से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

गुड़गांव (हरियाणा) : सिटी थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक मीडियाकर्मी पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि एक महीने से आरोपी उसे परेशान कर रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

गुड़गांव (हरियाणा) : सिटी थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक मीडियाकर्मी पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि एक महीने से आरोपी उसे परेशान कर रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

महालक्ष्मी गार्डन निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह आईएमटी मानेसर की एक निजी कंपनी में काम करती है. एक न्यूज चैनल में कार्यरत रिपोर्टर पिछले एक माह से उसे बेवजह तंग कर रहा है. पीड़िता के मुताबिक कंपनी में जाने के लिए वह रोजाना राजीव चौक से बस पकड़ती है. पिछले महीने राजीव चौक स्थित पार्किंग के पास आरोपी ने अचानक उसका रास्ता रोक लिया. विरोध किया तो उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट की.

इसके बाद उसने घर के सामने पहुंचकर हंगामा मचाया. इस घटना के बाद 25 मार्च को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी लेकिन उसने माफी मांग ली तो युवती ने शिकायत वापिस ले ली. एक महीने के बाद आरोपी की हरकतें शुरू हो गई. 20 अप्रैल को जब वह अपनी स्कूटी पार्किंग से निकालकर जा रही थी तो आरोपी ने उसे रोकते हुए बदसलूकी की. इससे परेशान होकर आरोपी के खिलाफ पुलिस में दोबारा शिकायत की. युवती के बयान के आधार पर खांडसा चौकी इंचार्ज ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन