Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ इंडिया से बतौर स्पोर्ट्स हेड जुड़े एंकर रवीश बिष्ट

स्पोर्ट्स एंकर रवीश बिष्ट अब न्यूज़ इंडिया के साथ एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वे यहां बतौर स्पोर्ट्स हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रवीश बिष्ट अब तक 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों की रिपोर्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने 10 आईसीसी टूर्नामेंट्स को भी कवर किया है।

कई बड़े समाचार चैनल में काम कर चुके रवीश ने हाल ही में दुबई में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी की रिपोर्टिंग की, जिसमें भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूज़ीलैंड को हराकर जीत दर्ज की। इससे पहले वे अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी-20 वर्ल्ड कप की भी कवरेज कर चुके हैं।

न्यूज़ इंडिया से जुड़ने से पहले रवीश ने ESPN-स्टार स्पोर्ट्स, लाइव इंडिया, IBN7 और न्यूज़ नेशन जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस साल उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी के अलावा भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप, एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप, डेविस कप, और दुबई में हुए एशिया कप की भी बेहतरीन कवरेज की है।

पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार से ताल्लुक रखने वाले रवीश ने अपनी पढ़ाई उत्तराखंड में की और बीते कई वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं। साल 2010 में वेस्टइंडीज में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने एक पब में भारतीय खिलाड़ियों और फैंस के बीच हुई झड़प पर एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग की थी। इस रिपोर्ट के चलते अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

रवीश बिष्ट को हाल ही में दिल्ली में आयोजित इंडियन लीजेंड अवॉर्ड्स में उन्हें स्पोर्ट्स एंकर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन