Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये सब तो खबरें हैं ही नहीं… ख़बरें हैं सिर्फ, क्रिकेट, सिनेमा और केजरीवाल की धुलाई

रिलायंस को 4G प्रकरण में क़रीब ३३०० करोड़ का अवैध लाभ पहुँचाने पर “कैग” का आकलन आल इंडिया रेडियो पर है पर बाकी मीडिया (टी वी ) के लिये संभव नहीं !

रिलायंस को 4G प्रकरण में क़रीब ३३०० करोड़ का अवैध लाभ पहुँचाने पर “कैग” का आकलन आल इंडिया रेडियो पर है पर बाकी मीडिया (टी वी ) के लिये संभव नहीं !

इंडिया संवाद पोर्टल ने पर्दाफ़ाश किया है कि पी एम के साथ विदेशी दौरों में उनके बग़ल के कमरे में ठहरने वाले व्यवसाई गौतम अडानी के बिल पी एम ओ ने भरे। यह तो मीडिया में संध्या बहस या दिन भर का campaign हो ही नहीं सकता !

जसोदा बेन” को उनकी RTI के जवाब नहीं दिये जा रहे । दो तीन दिन पहले ही उन्होंने दुबारा अपने स्टेटस के बारे में RTI डाली है। यह भी “मीडिया” में कवर किये जाने या बहस किये जाने से एकदम बाहर है !

गुजरात” तो ख़बर है ही नहीं, वहाँ दुनिया का सबसे बड़ा अवैध शराब का सिंडीकेट चलता है जारी है जारी रहेगा , जबकि वह ड्राई स्टेट है, यह तो ख़बर है ही नहीं !

एक घोटाला बरसों से जारी है म० प्र० में, नाम है व्यापम । आठ गवाह मारे जा चुके हैं । गवर्नर, मुख्यमंत्री समेत सारा शीर्ष कटघरे में है। यह संध्या बहस की विषय सूची से ग़ायब है!ग़रीब किसान अकलियत तो ख़ैर दायरे से बाहर के लोग हैं ही ! सिर्फ क्रिकेट, सिनेमा और केजरीवाल की धुलाई ही ख़बर है !

शीतल पी सिंह के एफबी वॉल से

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन