Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज18 इंडिया’ में अमित शुक्ला, अमित चौधरी और शैला जाफरी की जिम्मेदारी बदली!

नेटवर्क18 समूह के हिंदी चैनल न्यूज़18 इंडिया में कई लोगों की भूमिकाओं में फेरबदल किया गया है। साथ ही कुछ नई और अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इनमें इनपुट विभाग और असाइनमेंट विभाग शामिल हैं-


अमित शुक्ला—पूरी इनपुट डेस्क की कमान

‘न्यूज18 इंडिया’ ने अपनी इनपुट टीम को तेज और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अहम फेरबदल किए हैं। अब तक नेटवर्क इनपुट संभाल रहे अमित शुक्ला को पूरे इनपुट डेस्क की जिम्मेदारी दी गई है। वे असाइनमेंट डेस्क, रिपोर्टर टीम, गेस्ट टीम और VJ टीम सहित सभी इनपुट ऑपरेशंस का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही वे आउटपुट और डिजिटल टीम के साथ कंटेंट फ्लो को बेहतर करने पर भी काम करेंगे। वे सीधे चैनल हेड को रिपोर्ट करेंगे।

अमित चौधरी—असाइनमेंट डेस्क की दैनिक कमान

असाइनमेंट डेस्क का रोजाना संचालन अब वरिष्ठ पत्रकार अमित चौधरी के जिम्मे होगा। वे खास रिपोर्ट्स, बड़े एडिटोरियल प्लान, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्टर्स के साथ तालमेल का दायित्व संभालेंगे। नए स्ट्रक्चर में वे अमित शुक्ला को रिपोर्ट करेंगे।

शैला जाफरी—असाइनमेंट की मजबूत रीढ़

शैला जाफरी अपनी पूर्व भूमिका में ही बनी रहेंगी और असाइनमेंट डेस्क की मजबूत आधार बनी रहेंगी। वे लंबे समय से चैनल का हिस्सा हैं और बड़ी खबरों, बड़े इवेंट्स और स्टोरी प्लानिंग की जिम्मेदारी अब भी संभालती रहेंगी। वे भी अमित शुक्ला को रिपोर्ट करेंगी।

पूरी इनपुट टीम की गतिविधियों की निगरानी पहले की तरह अमिताभ सिन्हा करते रहेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन