Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मौलाना को आतंकी बताकर ‘न्यूज18 इंडिया’ ने दिखाया बड़ा दिल- माफी मांग ली

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले चैनल “न्यूज18 इंडिया” ने पहले बड़ा ब्लंडर किया उसके बाद अब 45 सेकंड माफीनामा प्रसारित किया है। चैनल ने कहा यह मानवीय भूल थी, इसका हमें बेहद अफसोस है। मौलाना मोहम्मद इकबाल इलाके के एक प्रतिष्ठित शिक्षक थे। हालांकि, इस प्रकरण पर लोग अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। नीचे पढ़ें…

मंजीत घोष-

पूंछ हमले में शहीद शिक्षक इकबाल जी को आतंकी बताने वाले गोदी मीडिया News18 India ने आज माफी तो मांग ली,

पर क्या एक शहीद को आतंकी बताने वाले केवल माफ़ी माँग जार बच जाने चाहिए

इन चैनलो ने भारत में नफरत और विदेश में छवि ख़राब की है इनपर बैन लगना चाहिए


मनीष तिवारी-

गोदी मीडिया News18 India की माफी – झूठ बेचो, माफी मांगो, आगे बढ़ो!

पूंछ हमले में शहीद शिक्षक इकबाल जी को आतंकी बताने वाले गोदी मीडिया News18 India ने आज माफी तो मांग ली, पर क्या माफी से झूठ का धब्बा साफ हो जाएगा?


विनय यादव-

न्यूज 18 इंडिया वाले पहले तो मौलाना “मोहम्मद इकबाल” को आतंकी बताए. अब माफ़ीवीर बन गए.

हमारे देश में मीडिया का स्तर देख लीजिए बिना जांच पड़ताल किए किसी को भी आतंकी कह देंगे फिर माफ़ी मांग लेंगे.

असल में हमारे देश की मीडिया फेक न्यूज की फैक्ट्री बन के रह गई है. कुछ एक पत्रकारों को छोड़ दें, तो सबका यही हाल हो गया है.


कमर तौहीद-

ये क्या हो रहा है उस दिन आजतक वाले ने माफी मांगी आज न्यूज18 इंडिया मांग रहा है ये लोग की बातों पर कैसे विश्वास किया जाए। सरकार को चाहिए ऐसे news चैनल या एंकर को जो झूठी खबर देखा रहा है उसपर कड़ी कार्रवाई करे..

देखें वीडियो…

आजतक वाला मामला भी पढ़ें…

ग़लती सब करते हैं लेकिन माफ़ी मांगने का जिगरा “आजतक” ने दिखाया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन