Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज18 इंडिया लेकर आ रहा है नया शो ‘वायरल बात रौनक के साथ’

देश का नंबर वन हिंदी न्यूज चैनल न्यूज18 इंडिया अब अपने दर्शकों के लिए एक नया शो लेकर आ रहा है—‘वायरल बात रौनक के साथ’। इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने रेडियो जॉकी और डिजिटल क्रिएटर आरजे रौनक अपनी खास शैली में दर्शकों से जुड़ते नजर आएंगे।

यह शो न्यूज18 इंडिया के लिए एक नया कदम है, जो मुख्यधारा की खबरों और डिजिटल स्टोरीटेलिंग को एक साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। ‘वायरल बात रौनक के साथ’ में समाचारों को रोचक अंदाज, हास्य और समसामयिक विषयों के माध्यम से युवा दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

शो में न्यूज18 इंडिया की विश्वसनीयता के साथ-साथ आरजे रौनक की चुटीली, मनोरंजक और जनसरोकार से जुड़ी प्रस्तुति दर्शकों को एक अलग अनुभव देगी।

यह कार्यक्रम हर गुरुवार और शुक्रवार रात 8:35 बजे प्रसारित होगा। शो को Creator18 के सहयोग से तैयार किया गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन