Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज24 के अमित कुमार टाइम्स ग्रुप के आने वाले हिंदी न्यूज चैनल में जल्द करेंगे ज्वाइन

खबर है कि News 24 न्यूज चैनल के एसोसिएट एडिटर अमित कुमार ने इस चैनल को गुडबाय कह दिया है. वे टाइम्स ग्रुप के आने वाले हिंदी न्यूज चैनल में Deputy News Editor के रूप में ज्वाइन करने जा रहे हैं। अमित कुमार पिछले 8 वर्षों से सरकार, पीएमओ और गृह मंत्रालय तथा साथ ही 18 वर्षों से BJP बीट के धुरंधर संवाददाता माने जाते हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का सबसे धमाकेदार इंटरव्यू किया था। इसमें पीएम मोदी ने कहा था कि महात्मा गांधी पर गलत बयानी करने वाली प्रज्ञा ठाकुर को कभी दिल से माफ नही करूँगा। ये सिर्फ भारतीय टीवी और अखबार की सुर्खी ही नहीं बनी बल्कि BBC से लेकर Reuters समेत अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में भी इस इंटरव्यू की खूब चर्चा हुई। और भी ऐसे कई धमाके अमित कुमार के नाम दर्ज हैं।

Rozana से अपने रिपोर्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अमित कुमार ने पोलखोल के लिए भी कई बड़ी स्टोरी की। अजित अंजुम, सुप्रियो प्रसाद जैसे बड़े संपादकों के साथ काम किया।

अमित कुमार पिछले 18 वर्षों से BAG Films & Media Ltd और News 24 से जुड़े थे। फिलहाल अमित कुमार नोटिस पर चल रहे हैं।

टाइम्स ग्रुप के आने वाले हिंदी चैनल में इन दिनों भर्ती और ज्वायनिंग का दौर चल रहा है. कई स्थापित न्यूज चैनलों के पत्रकार यहां जा रहे हैं. इसके चलते जमे जमाए न्यूज चैनलों में खलबली है. कौन रुकेगा, कौन जाएगा, हर कोई इसी पर चर्चा कर रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन