Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज24 से कुलदीप सिंह और एबीपी से युवा पत्रकार हिमांशु सिंह के बारे में सूचनाएं!

न्यूज24 से खबर है कि चैनल के डिजिटल (हिंदी) की जिम्मेदारी कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। कुलदीप ने बतौर एडिटर, डिजिटल (हिंदी) के पद पर ज्वाइन किया है। संस्थान के साथ उनकी यह दूसरी पारी है।

मीडिया में करीब 18 वर्ष का अनुभव रखने वाले कुलदीप इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी अखबार जनसत्ता का डिजिटल संभाल रहे थे। दो वर्ष रहे। यहां से पहले डीएनए, न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, एचटी मीडिया और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में कार्यरत रहे हैं।


लोकप्रिय मीडिया नेटवर्क ABP न्यूज़ से जुड़े हिमांशु सिंह ने अपने दो साल से अधिक के सफर को अलविदा कह दिया है। जामिया मिलिया से पासआउट हिमांशु की एबीपी के साथ पहली नौकरी थी।

हिमांशु ने लिखा, “पहली नौकरी का अनुभव शानदार रहा, सबकी बहुत याद आएगी। इतने बड़े-बड़े लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, ये कभी नहीं सोचा था।”

हिमांशु ABP न्यूज़ में बतौर प्रोड्यूसर कार्यरत थे, अपने पोस्ट में उन्होंने अपने सीनियर्स और सहयोगियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने का मौका और अच्छे शोज़ दिए।

बता दें कि हिमांशु, रात दस बजे का शो घंटी बजाओ और 24 घंटे 24 रिपोर्टर जैसे कार्यक्रमों में बतौर प्रोड्यूसर कार्य कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन