Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

न्यूज़24 की स्पोर्ट्स टीम को हिंदी/अंग्रेजी पत्रकारों की तलाश

न्यूज़24 (News24) की वेबसाइट के स्पोर्ट्स डेस्क में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की गई है। चैनल ने बताया है कि वह अपनी डिजिटल टीम का विस्तार कर रहा है और इसके लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कंटेंट राइटर्स की तलाश है।

न्यूज़24 ने अपने नोटिस में कहा है कि स्पोर्ट्स के प्रति जुनून रखने वाले और तेज़-तर्रार न्यूज़रूम माहौल में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए यह बेहतरीन मौका है।

इन पदों के लिए भर्ती फुल-टाइम और इन-ऑफिस (नोएडा, फिल्म सिटी) आधार पर की जाएगी।

पदों का विवरण:

  • हिंदी कंटेंट राइटर्स – 4 पद
  • English Content Writers – 3 पद

कार्य विवरण:

  • स्पोर्ट्स से जुड़ी आकर्षक और समयानुकूल खबरें, मैच रिपोर्ट्स, खिलाड़ी प्रोफाइल और विश्लेषणात्मक आर्टिकल तैयार करना।
  • एडिटोरियल टीम के साथ मिलकर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर हाई-इम्पैक्ट कंटेंट तैयार करना।
  • स्पोर्ट्स ट्रेंड्स को समझकर डेटा को दिलचस्प नैरेटिव में बदलना।

योग्यता:

  • स्पोर्ट्स जर्नलिज्म या कंटेंट राइटिंग में 3 से 8 साल का अनुभव।
  • हिंदी या अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ और SEO फ्रेंडली लेखन क्षमता।
  • खेलों के प्रति गहरी रुचि और तेज़ गति वाले माहौल में काम करने की क्षमता।

इच्छुक उम्मीदवार अपना रेज़्यूमे और कवर लेटर नीचे दिए गए ईमेल पते पर भेज सकते हैं — [email protected]

विषय में लिखें: Application for [Hindi/English] Sports Content Writer – News24

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन