Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में भी लगातार रिपोर्टिंग कर रहे आजतक ग्रुप के युवा पत्रकार को ले गई महामारी!

एक दुखद खबर लखनऊ से आ रही है। कोरोना ने एक होनहार पत्रकार को छीन लिया।

आज तक और इंडिया टुडे न्यूज़ चैनल के लिए लखनऊ में कार्यरत युवा पत्रकार नीलांशु शुक्ल का कोरोना से निधन हो गया है। इस मौत से लखनऊ के पत्रकार स्तब्ध हैं।

नीलांशु की उम्र मात्र 28 साल थी। पिछले साल उनकी सगाई हुई थी। इसी नवंबर में उनकी शादी होनी थी। वे कोरोना काल में भी लगातार फील्ड में सक्रिय थे। रिपोर्टिंग के मोर्चे पर डटे हुए थे। इसका खामियाजा उन्हें प्राण त्याग कर भुगतना पड़ा।

नीलांशु शुक्ला ने 20 अगस्त को कोविड पॉजिटिव आने पर ट्वीट कर सबको जानकारी दी थी। उन्होंने होम आइसोलेशन में जाने की बात लिखी है। बताया जाता है कि बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गयी और अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों और हेल्थ सर्विस में लगे लोगों की लापरवाही के चलते नीलांशु की हालत बद से बदतर होती गई। उन्हें इस महामारी के चलते देह छोड़ना पड़ा।

देखें ट्वीट-

देखें नीलांशु की कुछ अन्य तस्वीरें-

पत्रकार प्रांशु मिश्रा की एफबी पोस्ट पढ़ें-

निशब्द हूँ। विश्वास नहीं हो रहा कि Neelanshu अब हमारे बीच नहीं है। 28 साल की उम्र में यूं कोरोना से जंग हार जाना..यकीन ही नहीं होता।
नीलांशु से पहली मुलाकात तब हुई थी जब वह 2017 में रिपब्लिक tv में जोइनिंग लेकर लखनऊ आये थे। कुछ वक्त बाद नीलांशु TV टुडे ग्रुप के साथ जुड़ गए थे। वह आजतक और हेडलाइंस टुडे के लिए बतौर correspondent Lucknow में तैनात थे।

हमेशा फील्ड में एक्टिव, विन्रम और बेहद प्रोफेशनल। कोरोना के दौर में भी बिना डरे रात दिन काम करते रहे। इसी नवंबर में शादी होनी थी। घर वालों पर क्या बीत रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। Neelanshu you will always be remembered as profesional journalist and a gentleman..

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने युवा पत्रकार के कोरोना से निधन पर ट्विटर के माध्यम से शोक व्यक्त किया लेकिन हंसने वाली इमोजी लगाई.
केशव का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है-

कुछ अन्य शोक संदेश देखें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन