Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

‘प्रभात खबर के पत्रकार नीरव की भाभी की हत्या नहीं हुई, उन्होंने सुसाइड किया’

सर प्रणाम,

आपसे गोड्डा जिले से प्रभात ख़बर के पत्रकार नीरव से संबंधित कुछ तथ्य साझा करना चाहता हूं।

नीरव के ख़िलाफ़ उसके भाई के ससुरालियों ने हत्या कांड में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। हकीकत यह है कि नीरव का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।

जिस रोज़ नीरव की भाभी ने आत्महत्या की उससे ठीक दो घंटे पहले अपने भाई के साथ खाना खाया था। नीरव के भाई और साले ने मिलकर एक ढाबा खोला था जिसमे उसे काफी नुकसान भी हुआ था।

अब इस मामले में जो सियासत हुई है वह बड़ा दिलचस्प है। गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव की दुश्मनी जगजाहिर है। चुनाव के वक्त नीरव ने निशिकांत का खुलकर समर्थन किया था क्योंकि, पूरा प्रभात ख़बर अखबार निशिकांत के फेवर में खबरें छापता रहा, और लोकसभा चुनाव के वक्त ही निशिकांत ने जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रदीप यादव पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करा उसे परेशान करता रहा।

अब इस वक्त पासा पलट गया है। झारखंड में जेएमएम की सरकार है और प्रदीप कांग्रेस के विधायक। लिहाज़ा, सही मौका देख अब प्रदीप नीरव को जबरन इस मामले में फंसने की पूरी कवायद में जुटे हैं।

भड़ास में ख़बर छपने के बाद अब नीरव की नौकरी खतरे में है। आप भी पत्रकार हैं और इंडस्ट्री को बेहतर तरीके से समझते हैं।

आपसे उम्मीद है कि सच्चाई की पड़ताल कर नीरव के पक्ष को भी प्रकाशित करें।

धन्यवाद

नीरव के करीबी एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.


मूल खबर-

प्रेम विवाह करने वाली स्त्री की हत्या की साजिश का आरोपी है प्रभात खबर का ये पत्रकार! देखें वीडियो

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन