Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

निर्भय पांडेय, भूपेंद्र गुप्ता, प्रद्युम्न कौशिक, अंकित आनंद, जीएस यादव, रुपेश रंजन और सुधीर कुमार के बारे में सूचनाएं

निर्भय कुमार पाण्डेय ने नए साल में नई पारी की शुरुआत 2 जनवरी से जनसत्ता अखबार के साथ शुरू की है. इन्हें दिल्ली में क्राइम बीट का काम सौंपा गया है. निर्भय 2009 से अब तक विराट वैभव, हरिभूमि, समाचार प्लस, डीएलए, नवोदय टाइम्स के बाद एक बार फिर से हरिभूमि होते हुए दैनिक जागरण तक का सफर कर चुके हैं।

निर्भय कुमार पाण्डेय ने नए साल में नई पारी की शुरुआत 2 जनवरी से जनसत्ता अखबार के साथ शुरू की है. इन्हें दिल्ली में क्राइम बीट का काम सौंपा गया है. निर्भय 2009 से अब तक विराट वैभव, हरिभूमि, समाचार प्लस, डीएलए, नवोदय टाइम्स के बाद एक बार फिर से हरिभूमि होते हुए दैनिक जागरण तक का सफर कर चुके हैं।

खबर है कि ईटीवी के हल्द्वानी स्ट्रिंगर भूपेंद्र गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. मूलतः लखनऊ के रहने वाले भूपेंद्र अपनी नई पारी अब न्यूज इंडिया नाम के एक चैनल के साथ शुरु कर रहे हैं.  दूसरी तरफ साधना प्लस न्यूज में काम करने वाले पत्रकार और पोल खोल नाम का साप्ताहिक अखबार चलाने वाले हल्द्वानी के ही गौरव गुप्ता ने भी न्यूज इंडिया के साथ नई पारी शुरू की है. बताया जाता है कि दोनों गुप्ता बंधुओं की हल्द्वानी में खनन और राजनीतिक गलियारे में अच्छी पकड़ है.

बुलंदशहर अमर उजाला से हटने के बाद प्रद्युम्न कौशिक ने दैनिक जागरण का दामन थाम लिया है. लम्बे समय से रिपोर्टिंग कर रहे प्रद्युम्न अब दैनिक जागरण गाजियाबाद के साथ जुड़ गए हैं. प्रद्युम्न को गाज़ियाबाद के महत्वपूर्ण इलाके मुरादनगर का प्रभारी बनाया गया है. प्रद्युम्न ने नववर्ष से अपनी नई पारी की शुरुआत की है. 

दैनिक हिंदुस्तान भागलपुर में कार्यरत अंकित आनंद ने प्रभात खबर का दामन थाम लिया है. इससे पहले अंकित आनंद दैनिक हिंदुस्तान में क्राइम रिपोर्टर थे. प्रभात खबर में संपादक के तौर पर जीवेश रंजन सिंह के आते ही  अंकित ने प्रभात खबर से नाता जोड़ लिया.

दबंग दुनिया इंदौर से खबर है कि रिपोर्टर जीएस यादव ने इस्तीफा दे दिया है. वे आफिस की आंतरिक राजनीति से परेशान थे. उन्होंने इस्तीफा देने से पहले अखबार के मालिक को लंबा-चौड़ा पत्र लिखकर रिपोर्टिंग टीम के बीच के मतभेदों का खुलासा किया है.

रूपेश रंजन ने न्यूज़11 को कहा अलविदा. अब खुद का लॉन्च करेंगे न्यूज़ वेबसाइट ‘नोगी न्यूज़” यानि newsofgreenindia.com . रूपेश बिहार-झारखण्ड के प्रादेशिक न्यूज़ चैनल “न्यूज़1” में असिस्टेन्ट प्रोड्यूसर थे.

हिंदुस्तान रांची से सूचना है कि चीफ रिपोर्टर रह चुके सुधीर कुमार को टर्मिनेशन लेटर पकड़ा दिया गया है. हिंदुस्तान रांची के कर्मचारियों में अपनी नौकरी को लेकर भय का माहौल है. सभी सशंकित हैं कि कब किसकी नौकरी चली जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन