Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नोएडा मीडिया क्लब ने महिला पत्रकार पर हमले के खिलाफ लिखा सीएम योगी को पत्र

गाजियाबाद में हिन्दी ख़बर की संवाददाता, कैमरामैन और ड्राइवर की पिटाई मामले में नोएडा मीडिया क्लब ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. नोएडा मीडिया क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल इस सिलसिले में जल्द सीएम योगी से मुकात भी करेगा.

मामला थाना वेव सिटी का है. जहां अवैध निर्माण की सूचना पर हिन्दी खबर की वरिष्ठ संवाददाता प्रिया राणा अपने कैमरामैन और ड्राइवर के साथ कवरेज के लिए पहुंची थीं. इसी दौरान वहाँ चार स्कार्पियों कारें आईं. कारों से उतरे लोगों ने प्रिया राणा से बदतमीजी करने के साथ ही कैमरामैन और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी थी. हमलावरों ने टीम का कैमरा तोड़कर मोबाइल, पर्स भी छीन लिए थे.

मामले में नोएडा मीडिया क्लब द्वारा लिखे पत्र में इस बात का जिक्र है कि, गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की है. उल्टा उन्हें बचाने का प्रयास हो रहा है. महिला पत्रकार को जान का खतरा है. आरोपी राजेश पहलवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने के साथ ही महिला पत्रकार को सुरक्षा देने की बात कही गई है. प्रिया राणा इस नोएडा क्लब की सदस्य भी हैं.

वहीं, गाजिबाद पुलिस का कहना है कि मामले में राजेश पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के तीन गुर्गों को भी अरेस्ट किया है. इनमें पुलकित उर्फ गोलू, पप्न उर्फ अच्छेलाल और हितेश चौधरी का नाम शामिल है. पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश पहलवान की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रखी है.

मूल खबर…

गाजियाबाद में हिन्दी खबर की महिला रिपोर्टर, कैमरामैन और ड्राइवर की पिटाई!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन