Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा में लॉ एंड आर्डर का बुरा हाल, नाइट लाइफ सेफ नहीं, लुट गई BMW कार!

नोएडा में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लाागू करने और करोड़ों रुपये खर्चने के बावजूद लॉ एंड आर्डर में सुधार नहीं दिख रहा है. यहां की नाइट लाइफ उतनी ही अनसेफ है जितनी पहले थी. लगातार घटनाएं घटित हो रही हैं पर पुलिस महकमा कान में तेल डाले सोया पड़ा है.

आज अखबारों में छपी खबर के मुताबिक शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने BMW कार लूट ली. कार चला रहा युवक पेशाब करने के लिए रुका हुआ था. पीड़ित युवक नोएडा सेक्टर 137 स्थित टियरा सोसायटी का रहने वाला है.

बताया जाता है कि पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम में सौ नंबर पर काल किया लेकिन कुछ नहीं हुआ. आखिरकार उसे देर रात भटकते हुए खुद ही फेज 2 थाने पर जाना पड़ा. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

नवभारत टाइम्स की महिला मीडियाकर्मी का रात में कार सवार शोहदों द्वारा पीछा करने की घटना हो ही चुकी है. इसके पहले एक मैनेजर गौरव चंदेल की गोली मार कर हत्या करने के बाद बदमाश कार व मोबाइल लैपटाप आदि लेकर भागे थे.

तमाम हो हल्ले और पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने के बाद भी हालात में सुधार नहीं है. पुलिस वालों की संख्या बढ़ाई गई. पुलिस अफसर भी ढेर सारे आए. पर जमीनी हालात जस का तस है.

देखें बीएमडब्ल्यू कार लूटे जाने की खबर जो आज नवभारत टाइम्स में प्रकाशित हुई है.

सूत्रों का कहना है कि नोएडा में पुलिस अब निश्चिंतता की मोड में है. योगी सरकार ने बदमाशों को मारने तक की छूट दे रखी है लेकिन थानेदार खुद को अभयदान पाए और संरक्षित मान कर आराम फरमा रहे हैं. घटनाएं होती जा रही हैं लेकिन किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही न किसी को दंडित किया जा रहा. रात में सड़क पर पुलिस टीमें जितनी सक्रिय दिखनी चाहिए, उतनी हैं नहीं. नोएडा पुलिस अपना ध्यान उगाही और कमाई से थोड़ा-सा हटाकर कानून-व्यवस्था पर लगा दे तो स्थिति बदल सकती है.

इसे भी पढ़ें-

कमिश्नर प्रणाली से लैस नोएडा की सड़कों पर रात में महिला पत्रकार तक सेफ नहीं, देखें विवरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन