Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

न्यूज़ एंकर ओम आदित्य द्विवेदी (43) को बीमारी ने निगला!

कानपुर- कानपुर की पत्रकारिता से आज एक दुखभरी खबर सामने आई है। कई न्यूज चैनलों में एंकर रहे ओम आदित्य द्विवेदी (43) का शनिवार रात निधन हो जाने की सूचना है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर शहर के पत्रकारों और समाजसेवियों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है-


मनीष दुबे-

सारा झगड़ा फसाद भुलाकर चला गया ओम आदित्य…

अभी चार से पांच दिन पहले एक डिजिटल न्यूज के दफ्तर में मुलाकात हुई थी। वह आखिरी मुलाकात साबित हुई ओम की मुझसे। शायद, जैसे हमेशा हमेशा को जाने से पहले आखिरी बार मुझसे ही मिलने आया था भाई। वो मुलाकात महज एक संयोग भर ही तो थी।

मैंने तमाम खरी खोटी भी सुनाई, बाद में पुचकार कर मोहब्बत भी जताई। भाई गले मिला…और आज सुबह सुबह यह दर्द भरी खबर सामने आई।

ओम आदित्य द्विवेदी नहीं रहा….

एक शानदार एंकर, मूड़ी..लेकिन शानदार इंसान और भाई। थोड़े समय का गुस्सा लेकिन जिंदगी भर का प्यार साथ सब छोड़ गए भाई।

News anchor in a gray suit reports live, flanked by two inset guest panels on a red-badged studio background, with a Hindi ticker at the bottom and K News India Live logo top-right.

बड़े दुखद के साथ सभी साथियों को बताना है कि मेरा भांजा ओम आदित्य द्विवेदी का बीमारी के चलते निधन हो गया है,,,
रविवार सुबह बिठूर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नोट- अंतिम यात्रा सुबह 10:30 पर दक्षिण क्षेत्र के दबौली स्थित ॐ मंडप मार्केट से निकलेगी।
-बृजेश तिवारी

Man in a white dress shirt and dark pants standing in a clothing store, folding his hands with folded garments in the background

ॐ शांति अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक।
बाल सखा प्रिय भाई ओम आदित्य द्विवेदी जी के निधन का सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
-गुंजन शर्मा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन