Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ओम बिरला मोदीजी के ‘यस मैन’ हैं!

Girish Malviya : मोदी जी ने सत्रहवीं लोकसभा का चिराग़ घिसा उसमें से ओम बिरला निकल आए. जी हाँ ओम बिरला ही होंगे सत्रहवीं लोकसभा के अध्यक्ष. इनकी संसदीय उपलब्धि मात्र इतनी ही है कि वह सिर्फ एक बार 2014 से 2019 तक सोलहवीं लोकसभा के साधारण सदस्य रह चुके हैं.

उनकी जब प्रोफाइल सर्च की गयी तो बस इतना ही पता लगा कि वह राजस्थान के कोटा से सांसद हैं और तीन बार राज्य विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं. भाजयुमो के 6 साल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं और राजस्थान भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं. बाकी अन्य कोई उल्लेखनीय उपलब्धि उनके खाते में नहीं है. उनकी सबसे बड़ी योग्यता मोदी जी के करीबी होना बतलाई जा रही है.

सिर्फ दूसरी बार सांसद बने व्यक्ति को देश का इतना महत्वपूर्ण पद दे देना यह दिखाता है कि मोदी सरकार अगले पांच साल किस तरह से अपनी मनमानी चलाना चाह रही है. मोदीजी द्वारा यह सिर्फ ‘यस मैन’ का चुनाव है.

इंदौर निवासी विश्लेषक गिरीश मालवीय की एफबी वॉल से.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. मधुप वशिष्ठ

    June 19, 2019 at 4:14 pm

    असल मे ओम बिड़ला को जो महत्व दिया गया है वो वसुंधरा के खिलाफ जनमत में आक्रोश के कारण विधान सभा मे हुई पराजय के कारण है। राजस्थान में वाद मैडम का विकल्प चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन