Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सांध्य दैनिक के संपादक पर गांव में दबंगों ने किया हमला, 11 पर एफआईआर

अलीगढ़ व मथुरा से प्रकाशित सांध्य दैनिक “दुनिया एक नजर में” के प्रधान संपादक ओम प्रकाश बघेल को जन सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के तहत अपनी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की सूचना मांगना भारी पड़ गया।

दबंग ग्राम प्रधान ने अपने परिजनों व साथियों के साथ सूचना मांगने वाले पत्रकार पर हमला कर दिया।

डंडे से पिटाई कर जान से मार देने की धमकी दी। मौके से जान बचाकर भागे पत्रकार ने मुख्यमंत्री, डीआईजी, एसएसपी, थानाध्यक्ष, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर जान माल की हिफाजत की गुहार की।

मामले में दबंग ग्राम प्रधान समेत 11 लोगों के विरुद्ध जनपद अलीगढ़ के थाना मडराक में नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जनपद अलीगढ़ के थाना मडराक के ग्राम सिघारपुर निवासी ओम प्रकाश बघेल की तहरीर पर ग्राम सिघारपुर के प्रधान प्रदीप मुनि, उसके पिता मुनि पाल, भाई कुलदीप व संदीप के अलावा बृजेश उर्फ टुईयां, वीरेश कुमार, दुर्गेश कुमार, तारा सिंह, मोम राज, मुकेश, राकेश के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506 के तहत नामजद अभियोग दर्ज किया गया है।

तहरीर में कहा गया कि उसने शिकारपुर ग्राम पंचायत कि 3 वर्षों की सूचना जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत मांगी थी, जिस पर नाराज होकर ग्राम प्रधान उसके पिता ने फर्जी मुकदमे में फंसाने और गांव से भगा देने की धमकी दी। इसी क्रम में 17 मई को प्रधान न अपने परिजनों व अन्य साथियों के साथ रास्ते में घेरकर गालियां दी। गालियां देने से मना करने पर दबंगों ने ईट पत्थर व डंडे लेकर मारना शुरू कर दिया। वह मौके से बमुश्किल जान बचाकर भागा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन