Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एचजेयू में जुलाई से शुरू हो जाएगा बीए-जेएमसी कोर्स

ओम थानवी ने ठीक एक साल पहले कुलपति के पद पर ज्वाइन किया था। उनने ज्वाइन करने के छह महीने के भीतर PG कोर्स शुरू कर दिया। आज एक साल में UG कोर्स का एलान कर दिया। राजस्थान में पहला स्टेट विश्वविद्यालय है जहां मीडिया में स्नातक की पढ़ाई की सुविधा होगी। प्रवेश मेरिट के नम्बरों से नहीं, लिखित परीक्षा में छात्र का पत्रकारिता लायक तेवर, भाषा आदि देखकर होगा। विश्वविद्यालय को ज़मीन भी अलाट हो गई। इमारत का नक़्शा तैयार है। जल्द शिलान्यास हो जाएगा।

कुलपति ओम थानवी

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय राजस्‍थान में तीन वर्षीय बीए-जेएमसी पाठयक्रम शुरूकरने वाला पहला स्टेट विश्‍वविद्यालय होगा… नए सत्र से पत्रकारिता और जनसंचार में पीएचडी पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा… पांच विभागों के स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रमों और छह डिप्‍लोमा पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश की प्रक्रिया जल्‍द होगी शुरू

जयपुर । राजस्थान में पहली बार सरकारी स्तर पर पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक शिक्षा शुरू होने जा रही है। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय (एचजेयू) जुलाई से शुरू होने वाले अकादमिक सत्र 2020-21 में अपना नया स्‍नातक कोर्स बीए-जेएमसी शुरू कर देगा।

यह जानकारी एचजेयू के कुलपति ओम थानवी ने एक वक्तव्य में दी। उनके मुताबिक़ बीए की ये कक्षाएँ विश्‍वविद्यालय के ख़ासा कोठी स्थित शैक्षणिक परिसर में संचालित होंगी। परिसर में तीन स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स विश्‍वविद्यालय की स्थापना के साथ पिछले साल ही शुरू हो गए थे।

थानवी ने बताया कि नए सत्र से पत्रकारिता और जनसंचार में पी.एचडी. पाठ्यक्रम भी शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार ने विश्‍वविद्यालय के लिए विशेष रूप से प्रोफ़ेसरों, एसोसिएट और सहायक प्रोफ़ेसरों के तीस (30) पदों की स्वीकृति जारी कर दी है।

स्नातक कोर्स के साथ जुलाई में शुरू होने वाले सत्र में अब पाँच विभागों के स्‍नातकोत्‍तर (पीजी) पाठ्यक्रम संचालित होंगे। इन दोवर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में एमए-जेएमसी (प्रिंट मीडिया), एमए-जेएमसी (इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया), एमए-जेएमसी (न्‍यू मीडिया), एमए-जेएमसी (डेवलपमेंट स्‍टडीज एंड सोशल वर्क) और एमए-जेएमसी (मीडिया ऑर्गनाइजेशन, एडवर्टाइजिंग एंड पब्लिकरिलेशंस) शामिल हैं।

नए सत्र में सभी विभागों से सं‍बंधित डिप्‍लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। छह माह की अवधि वाले इन डिप्‍लोमा पाठ्यक्रमों में प्रमुख हैं व्यावहारिक हिंदी में डिप्‍लोमा, डिप्‍लोमा इन फंक्‍शनल इंग्लिश, डिप्‍लोमा इन डेस्‍कटॉप पब्लिशिंग, डिप्‍लोमा इनटीवी प्रोडक्‍शन, डिप्‍लोमा इन फोटोग्राफी और डिप्‍लोमा इन डेवलपमेंट कम्‍युनिकेशन।

कुलपति के अनुसार एचजेयू के स्‍नातक पाठ्यक्रम (बीए-जेएमसी) की विशेषता यह होगी कि छात्रों को पत्रकारिता और जनसंचार के संदर्भ में समाज, राजनीति, अर्थव्‍यवस्‍था, इतिहास, न्यायव्यवस्था, संविधान, विदेश-नीति, विज्ञान, पर्यावरण, भूगोल, साहित्य-संस्कृति आदि की बुनियादी जानकारी भी दी जाएगी। मीडिया शिक्षा में प्रिंट, रेडियो-टीवी, डिज़िटल, ऑनलाइन तथा सोशल मीडिया, पीआर, विज्ञापन, फ़िल्म और डोक्यूमेंट्री, फ़ोटोग्राफ़ी, डिज़ाइन और लेआउट, ग्राफ़िक, एनिमेशन आदि का पाठ्यक्रम इस रूप में उपलब्ध होगा कि छात्र आगे की दिशा तय कर सकें। पाठ्यक्रम में हिन्‍दीऔर अंग्रेजी भाषा की दक्षता का ज्ञान भी शामिल है।

बीए-जेएमसी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्‍यूनतम योग्‍यता किसी भी विषय में 12वीं कक्षा तय की गई है। प्रवेश एक लिखित परीक्षा के आधार दिए जाएंगे, जिसमें छात्रों के सामान्य ज्ञान, समाज और राजनीति की समझ और भाषा-ज्ञान को परखा जाएगा।

ज्ञात हो कि ओम थानवी ने ठीक एक साल पहले कुलपति के पद पर ज्वाइन किया था। उनने ज्वाइन करने के छह महीने के भीतर PG कोर्स शुरू कर दिया। आज एक साल में UG कोर्स का एलान कर दिया। राजस्थान में पहला स्टेट विश्वविद्यालय है जहां मीडिया में स्नातक की पढ़ाई की सुविधा होगी। प्रवेश मेरिट के नम्बरों से नहीं, लिखित परीक्षा में छात्र का पत्रकारिता लायक तेवर, भाषा आदि देखकर होगा। विश्वविद्यालय को ज़मीन भी अलाट हो गई। इमारत का नक़्शा तैयार है। जल्द शिलान्यास हो जाएगा।


स्‍नातक पाठ्यक्रम
स्‍नातक पाठ्यक्रम में पत्रकारिता और जनसंचार के संदर्भ में समाज, राजनीति, अर्थव्‍यवस्‍था, इतिहास, न्यायव्यवस्था, संविधान, विदेश-नीति, विज्ञान, पर्यावरण, भूगोल, साहित्य-संस्कृति आदि की बुनियादी जानकारी भी दी जाएगी। मीडिया शिक्षा में प्रिंट, रेडियो-टीवी, डिज़िटल ऑनलाइन तथा सोशल मीडिया, पीआर, विज्ञापन, फ़िल्म और डोक्यूमेंट्री, फ़ोटोग्राफ़ी, डिज़ाइन और लेआउट, ग्राफ़िक, एनिमेशन आदि का पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा।


स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रम
स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रमों के लिए विश्‍वविद्यालय में पाँच विभाग गठित किए गए हैं: एमए-जेएमसी (प्रिंट मीडिया), एमए-जेएमसी(इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया), एमए-जेएमसी (न्‍यू मीडिया), एमए-जेएमसी (डेवलपमेंट स्‍टडीज एंड सोशल वर्क) और एमए-जेएमसी(मीडिया ऑर्गनाइजेशन, एडवर्टाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस)। इनमें शुरू होंगे प्रवेश।


डिप्‍लोमा पाठ्यक्रम
छह माह की अवधि वाले डिप्‍लोमा पाठ्यक्रमों में व्यावहारिक हिन्‍दी डिप्‍लोमा, डिप्‍लोमा इन फंक्‍शनल इंग्लिश, डिप्‍लोमा इनडेस्‍कटॉप पब्लिशिंग, डिप्‍लोमा इन टीवी प्रोडक्‍शन, डिप्‍लोमा इन फोटोग्राफी और डिप्‍लोमा इन डेवलपमेंट कम्‍युनिकेशन में भीदिए जाएंगे प्रवेश।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन