Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मलयाली चैनल के संपादक को पुलिस ने उठाया, पत्रकारों का विरोध, कोर्ट ने जमानत दी

तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम में एक ऑनलाइन न्यूज चैनल के मुख्य संपादक की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी और पत्रकार संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज किया है।

ऑनलाइन मीडिया ‘मरुनादन मलयाली’ के मुख्य संपादक शजन स्कारिया को साइबर पुलिस ने मानहानि के एक मामले में उनके घर से गिरफ्तार किया। यह मामला माहे की रहने वाली एक महिला एनआरआई द्वारा दर्ज कराया गया था।

स्कारिया ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के वक्त उन्हें शर्ट पहनने तक का समय नहीं दिया गया और यह कार्रवाई राज्य की पिनाराई विजयन सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के चलते की गई है। उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि सरकार के विरोध में आवाज उठाने वाले मीडिया को दबाने की कोशिशों का पार्टी जोरदार विरोध करेगी।

वहीं, तिरुवनंतपुरम प्रेस क्लब ने भी स्कारिया की गिरफ्तारी के तरीके की आलोचना की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन