Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आयुष पंडित द्वारा किए गए स्टिंग ‘आपरेशन अर्जुन’ से उजागर गड़बड़ियों की जांच सीबीआई करेगी

खोजी पत्रकार आयुष पंडित ने पिछले दिनों ‘ऑपरेशन अर्जुन’ नाम से एक स्टिंग किया था. ऑपरेशन अर्जुन के जरिए खेल जगत में भारतीय खिलाड़ियों के साथ हो रही ज्यादती और अन्याय का खुलासा किया था. इस स्टिंग आपरेशन में स्पोर्ट्स अथॉरिटी के डायरेक्टर शिव दत बख्शी पैसों के बदले अवैध रूप से विदेशी हथियार बिना वेपन लाइसेन्स के प्रैक्टिस के लिए मुहैया करवा रहे थे. साथ ही लाखों रुपय में सौदा कर इसकी ख़रीद फ़रोख़्त में भी शामिल थे.

इस ऑपरेशन के बाद शूटिंग रेंज के तमाम खिलाड़ियों ने राहत की साँस ली थी. सीबीआई ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है. इस स्टिंग ऑपरेशन में पूरे तीन माह का वक्त लगा था. कुल 90 घंटे का फुटेज रिकार्ड किया गया था. स्टिंग को बेहतरीन ख़बर के तौर पर तैयार कर प्रोड्यूस करने में पत्रकार आकाश वत्स का योगदान रहा. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और हॉर्स ट्रेडिंग प्रकरण पार्ट-2 के बाद आपरेशन अर्जुन आयुष पंडित की दूसरी बड़ी ख़बर है जिसकी जाँच सीबीआई करेगी.

पूरे मामले को जानने-समझने के लिए इसे भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन