Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

खोजी पत्रकार पंडित आयुष का खुलासा : पैसा लेकर यह डिप्टी डायरेक्टर किसी को भी निशानेबाजी का अभ्यास करा सकता है

कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, तुलगकाबाद, दिल्ली में पैसों के दम पर यह डिप्टी डायरेक्टर किसी को भी निशानेबाजी का अभ्यास करा सकता है। समाचार प्लस के अंडर कवर रिपोर्टर आयुष पंडित की मुलाकात शूटिंग रेंज के डिप्टी डायरेक्टर शिवदत्त बख्शी से अभ्यास के बहाने हुई। इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर बख्शी ने तमाम नियमों और कानूनों को कुचलने में कोई देर नहीं की। अंडर कवर रिपोर्टर से 1 लाख रूपए और 1 शराब की बोतल लेने के बाद शिवदत्त बख्शी निशानेबाजी में लाइसेंस प्राप्त अपने बेटे के नाम पर मिलने वाले हथियार को सौंपने तक के लिए तैयार हो जाते हैं।

इस बीच में रेंज के कोच से लेकर असलहा बाबू तक से अंडर कवर रिपोर्टर की मुलाकात खुद डिप्टी डायरेक्टर साहब करवाते हैं। जरूरत पड़ने पर हथियार देने की बात भी कहते हैं। रेंज में एंट्री के लिए एक लंबी-चौड़ी प्रक्रिया है। लेकिन समाचार प्लस के अंडर कवर रिपोर्टर को किसी तरह की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ा। रेंज के निशानेबाजी सेट तक अंडर कवर रिपोर्टर पहुंच जाते हैं जहां तक पहुंचना आसान काम नहीं है।

डिप्टी डायरेक्टर खुद कई तरह के सुझाव देते हैं और हथियार से अभ्यास करवाने के बदले मासिक रूप से पैसों के लिए सेटल करने की भी बात करते हैं। इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाले संवाददाता पंडित आयुष के अनुसार इस ऑपरेशन को करने में तीन महीने से ज़्यादा वक़्त लगा। निरंतर शूटर्स द्वारा रेंज में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। हालाँकि ‘ऑपरेशन अर्जुन’ के तुरंत बाद ही एडमिनिस्ट्रेटर बक्शी को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक़ रेंज मैं प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी और कोच सभी इस ऑपरेशन के बाद राहत की सांस ले रहे हैं। पंडित आयुष और उनकी टीम ऑपरेशन अर्जुन के लिए बधाई के पात्र है।

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://youtu.be/iP3r6Vkchnk

प्रेस विज्ञप्ति

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन