Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

क्रिकेट में अखबारों चैनलों का ‘टेस्ट’ सही है या ‘टैस्ट’? जानिए

ओम थानवी-

ओवल टेस्ट — आपने पढ़ा होगा, कमोबेश हर अख़बार/चैनल ने ‘टेस्ट’ लिखा। जबकि अंग्रेज़ी उच्चारण ‘टैस्ट’ की ओर जाता है।

मुझे लगता है टेस्ट (स्वाद या ज़ायक़ा) से अलगाने के लिए भी टैस्ट लिखना चाहिए। ग़नीमत है कि मैच को कोई मेच नहीं लिखता।

लेकिन बैल (घंटी) को बेल, ऐप को एप (वानर), वैब को वेब, वैज को वेज (कहीं-कहीं भेज), पैस्ट (कीड़ा) को पेस्ट, रैड (लाल) रेड लिखा आपने ज़रूर पढ़ा होगा। कैब को केब कहते हुए भी सुना होगा। ऐसे ढेर उदाहरण मिलेंगे।

स्नैक (हलका नाश्ता) को कुछ लोग स्नेक (साँप) भी कह लेते हैं। अभी किसी मकान के बाहर किराये की सूचना टँगी देखी — “टू लेट”। ‘लैट’ लिखना था।

कहा जा सकता है कि टैस्ट/test या पैस्ट/pest का उच्चारण हूबहू कैब (cæb) या स्नैक (snæk) वाला नहीं। लेकिन वह लेट (leıt) या स्नेक (sneık) वाला भी तो नहीं। पाठकों को भ्रामक दशा में धकेलने से पहले यह देखना चाहिए उच्चारण किस दिशा में जाता है।

मीडिया में जब भ्रामक वर्तनी शाया होती है तो उसकी गूंज जनमानस के प्रयोगों, यहाँ तक कि उच्चारण तक जाती है।

क्या आपने ग़ौर किया है कि बॉस्टन को हिंदीभाषी अमूमन बोस्टन लिखते-बोलते हैं? इसकी वजह यह है कि मीडिया हमेशा बोस्टन लिखता है!

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Uma Shankar

    October 15, 2025 at 2:01 pm

    थानवी साहब से मैं सहमत नहीं हूँ क्योंकि उनका यह तरीक़ा कि “test” के लिये “टैस्ट” लिखा जाना चाहिये, ज़्यादा कारगर सिद्ध नहीं होता है। यदि “pen” को भी “पैन” लिखा जाये तो यह “pan” के साथ कन्फ़्यूश्ज़न पैदा हो सकता है। इसलिये लंबे ए को दिखाने के लिये “एऽ” होना चाहिये, जैसे taste का “टेऽस्ट”, pain के लिये “पेऽन” होंगे। इसी तरह, raid का “रेऽड”। लेकिन red और test को “रेड” और “टेस्ट” ही होने चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन