Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजीव पालीवाल, जमशेद खान और सुशांत पाठक पहुंचे ‘आजतक’

आईबीएन7 से कार्यमुक्त होने के बाद कई चैनलों से होते हुए संजीव पालीवाल को अब जाकर सही ठिकाना मिला है. उन्होंने ‘आजतक’ में बतौर एग्जीक्यूटिव एडिटर ज्वाइन कर लिया है. वे आजतक की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं. अभी वो लाइव इंडिया चैनल में थे जो काफी मुश्किलों से गुजर रहा है. बरेली निवासी संजीव पालीवाल दो दशक से टीवी में हैं. वे बीआईटीवी, आजतक, डीडी न्यूज और आईबीएन7 में लंबे समय तक रहे. आजतक में यह उनकी दूसरी पारी है. करियर की शुरुआत उन्होंने बीआईटीवी से की थी. संजीव पालीवाल को टीवी की दुनिया का विनम्र और सहज व्यक्तित्व माना जाता है.

उधर, खोजी पत्रकार जमशेद खान ने भी आजतक के नाव की सवारी कर ली है. उन्हें ‘आजतक’ की एसआईटी टीम में बतौर डिप्टी एडिटर जुड़े हैं. जमशेद के नाम कई चर्चित स्टिंग हैं. जैन टीवी से करियर शुरू करने वाले जमशेद मूलत: आगरा के हैं. हाल ही में जमशेद ने कई मित्रों के साथ मिलकर विकीलीक्स इंडिया नाम से कंपनी की शुरुआत की और कई स्टिंग कर डाले. जमशेद के साथ काम करने वाले सुशांत पाठक ने भी ‘आजतक’ की एसआईटी टीम ज्वाइन कर लिया है.

ये भी पढ़ें….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन