Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दो महिला पत्रकारों की नई पारी, एक को मिला जिला प्रभारी का दायित्व, दूसरी बनी एंकर!

भारत समाचार ने औरैया में अपनी टीम को मजबूत करते हुए पल्लवी सिंह को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। पल्लवी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल कर चुकी हैं और क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय रही हैं।

इससे पहले वह नोएडा स्थित India News में कार्य कर चुकी हैं। पिछले दो वर्षों से पल्लवी औरैया में Hindi Khabar और Live India News के साथ जुड़ी रहीं। अब उन्होंने भारत समाचार के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से चैनल की स्थानीय कवरेज को और धार मिलेगी।


वहीं, एंकर और प्रोड्यूसर अक्षया पाठक ने अपने पूर्व संस्थान से इस्तीफा देकर Live Times के साथ बतौर एंकर-प्रोड्यूसर नई जिम्मेदारी संभाली है।

सूत्रों के मुताबिक अक्षया कुछ बड़े और नए कॉन्सेप्ट पर आधारित शो की तैयारी में जुटी हैं। उनकी कार्यशैली की खासियत गहन रिसर्च और शो की मजबूत ड्राफ्टिंग मानी जाती है। बताया जा रहा है कि जिन विशेष कार्यक्रमों पर वह काम कर रही हैं, उनकी योजना और ट्रेडमार्क प्रक्रिया भी जारी है।

हालांकि उन्हें दो अन्य बड़े चैनलों से भी प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने अपनी अगली पारी के लिए ‘लाइव टाइम्स’ को चुना।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन