Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

क्या पंडित पत्रकार ब्राह्मणों की आबादी को बढ़ा-चढ़ा कर लिखते रहते हैं?

ऐसा समरेंद्र सिंह कहते हैं. समरेंद्र एनडीटीवी समेत कई संस्थानों में लंबे समय तक कार्यरत रहे. कई वर्षों से सेल्फ एंप्लायड मोड में हैं. इन दिनों ‘बोले भारत’ नाम से डिजिटल चैनल शुरू करके विभिन्न विषयों पर खूब बोल रहे हैं.

‘बोले भारत’ में उनके ताजा बोल जाति को लेकर है. उनका कहना है कि ब्राह्मणों की आबादी यूपी में उतनी है नहीं जितनी बताई जाती है.

सुनिए समरेंद्र क्या कहते हैं…

उत्तर प्रदेश में सवर्णों की आबादी 18-20 प्रतिशत है इसमें से 13 प्रतिशत ब्राह्मण हैं। ठाकुर, भूमिहार, त्यागी, कायस्थ और बनिया – सब के सब बाकी बचे 5-7 प्रतिशत में हैं आप चौंक गए क्या? मैं भी ऐसे आंकड़े देखता हूं तो चौंक जाता हूं। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की आबादी 10-16 प्रतिशत तक बताई जाती है। इस लिहाज से इनकी जनसंख्या सबसे ताकतवर ओबीसी समूह यादवों से भी काफी अधिक है। इन आंकड़ों का कोई ठोस आधार नहीं है। 1931 की जनगणना के आंकड़े भी फर्जी हैं। उसके बाद जातिवार जनगणना का कोई आंकड़ा नहीं है। पंडित पत्रकार ब्राह्मणों की आबादी को बढ़ा-चढ़ा कर लिखते रहते हैं। सबकी आबादी घटा कर बताते हैं और अपनी बढ़ा कर। ऐसा अनजाने में होता है या फिर आंकड़ों की इस बाजीगरी के पीछे कोई राजनीति छिपी है?

पूरा सुनने के लिए नीचे दिया गया वीडियो देखें-

समरेंद्र के बोले भारत चैनल को सब्सक्राइब अब तक न किए हों तो कर लें.

उनके चैनल के बारे में ज्यादा जानकारी इस पोस्ट से मिल सकती है-

पत्रकार समरेंद्र सिंह का यूट्यूब पर ठिकाना- ‘बोले भारत’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. prashant tripathi

    November 11, 2020 at 12:18 pm

    श्रत्रीय महोदय का मकसद समझना बहुत बड़ी बात नहीं है। योगी राज में इन जैसे लोगो की बोली बहुत जोर-जोर से निकल रही हैं, जो इनका दंभ दिखाता हैं। ब्राहम्णो के खिलाफ यह कोइ नया चोट नही हैं। कथित पत्रकार समरेंद्र सिहं जैसे लोगो का हमला उनका बौद्धिक स्तर को दर्शाता है। लेकिन आश्वस्त करता हूं कि हर हमले का जवाब ब्राह्मण देना जानते है. समय आने पर एक-एक आघात और प्रतिघात का हिसाब चुकाते हुए ब्राह्मण अपना मान-सम्मान बरकरार रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन