Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मुफ्त दवा बांटने और किताब पढ़ाने वाले कुरुक्षेत्र के पत्रकार पंकज अरोड़ा सम्मानित

कुरुक्षेत्र :  कुरुक्षेत्र के पत्रकार पंकज अरोड़ा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र की उपायुक्त सुश्री सुमेधा कटारिया एवं पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह अन्य अधिकारियों के साथ उपस्थित थे। गौरतलब है कि पंकज अरोड़ा पिछले दो दशक से भी अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं। वे पत्रकारिता के साथ साथ अपने पिता जी की याद में एक डिस्पैंसरी एवं लाइब्रेरी भी कुरुक्षेत्र में चलाते हैं।

ये कार्य बिना सरकारी या गैर सरकारी अनुदान के सिर्फ अपने दम पर संचालित करते हैं और जनता की नि:शुल्क सेवा करते हैं। पिछले पांच वर्षों में 75 हजार से अधिक लोगों को मुफ्त दवाइयां वितरित की जा चुकी हैं व सात ब्लड कैंप लगाकर 1500 से अधिक यूनिट ब्लड इकट्ठा करके स्थानीय सरकारी अस्पताल में दान करवाया जा चुका है। इन्हीं सब कार्यों और जन सरोकार में योगदान देने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंकज अरोड़ा को सम्मानित किया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन