Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पत्रकार पंकज मिश्रा हत्याकांड: दो बार हुआ पोस्टमार्टम, दो आरोपी गिरफ्तार!

देहरादून/लखनऊ: पत्रकार पंकज मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पत्रकार अमित सहगल और उसके मुंबई निवासी दोस्त पार्थोशील को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले दोनों से पूरे दिन गहन पूछताछ की गई। जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले दोनों आरोपी मिश्रा के घर गए थे और उनके साथ मारपीट की थी। आरोप है कि जाते समय दोनों ने पंकज मिश्रा और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले लिए थे।

इसी बीच बुधवार को पंकज मिश्रा के शव का डॉक्टरों के पैनल द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। मृत्यु के स्पष्ट कारण सामने न आने पर डॉक्टरों ने फिर से विसरा सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि दून विहार क्षेत्र के एक घर में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची राजपुर थाना पुलिस ने पाया कि वह घर स्वतंत्र पत्रकार पंकज मिश्रा का है, जो वहां किराए पर रहते थे। पंकज मिश्रा फर्श पर पड़े मिले। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसके बाद मृतक के भाई अरविंद मिश्रा (लखनऊ निवासी) और अन्य परिजनों ने पुलिस से मुलाकात कर अहम जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात अनारवाला कैंट निवासी अमित सहगल और उसका दोस्त पार्थोशील पंकज मिश्रा के घर आए थे। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी।

परिजनों के मुताबिक, मारपीट के बाद आरोपी पंकज मिश्रा और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या, मोबाइल चोरी और घर में घुसकर हमला करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। परिजनों की मांग पर शव का दोबारा पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया।

इसके बाद पुलिस ने अमित सहगल और पार्थोशील को पूछताछ के लिए तलब किया। लंबी और गहन पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच कराई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

संबंधित खबर…

पत्रकार पंकज मिश्रा की आकस्मिक मृत्यु पर कांग्रेस ने लगाये गंभीर आरोप!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन