Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एंकर पंकज रौतेला अब R9TV पर दिखाई देंगे

पिछले 10 सालों से टीवी मीडिया में सक्रिय पत्रकार पंकज रौतेला नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. पंकज रौतेला R9 tv के साथ बतौर सीनियर एंकर काम करेंगे.

पंकज रौतेला तब चर्चा में आये थे जब सुदर्शन चैनल के लाइव शो में एक मेहमान द्वारा दूसरे को थप्पड़ जड़ने की घटना सामने आई थी. इस डिबेट को पंकज रौतेला ही होस्ट कर रहे थे. इसके बाद इन्होंने वहां से इस्तीफा दिया था.

इस युवा पत्रकार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की शुरुआत देहरादून में वॉइस ऑफ नेशन चैनल से की थी. इसके बाद कई न्यूज़ चैनलों में एंकरिंग की. आउटपुट डिपार्टमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पंकज रौतेला को बतौर एंकर तब पहचान मिली जब इन्होंने खबर फ़ास्ट चैनल में प्राइम टाइम शो ‘इशू टूनाइट’ एंकर किया.

कानपुर से प्रसारित होने वाले ‘के न्यूज़’ के शो ‘पहले देश बोलेगा’ को भी इन्होंने होस्ट किया. समाचार प्लस चैनल में भी प्राइम टाइम एंकर रहे. अपने कार्यकर्मों के जरिये आम जन की समस्याओं को tv के मंच पर जगह दी।

पंकज अब नए जोश और तीखे तेवर के साथ जल्द ही R9tv पर दिखाई देंगे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन