Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

परंजय गुहा ठाकुरता, सबा काजी, अम्मार जैदी, हरीश कंडारी, सुशील कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा के बारे में सूचनाएं

जाने माने वरिष्ठ पत्रकार परंजय गुहा ठाकुरता ने प्रतिष्ठित साप्ताहिक पत्रिका ‘इकनॉमिक एंड पोलिटिकल वीकली’ के संपादक के बनाए गए हैं. इस पत्रिका को निकालनी वाले ‘समीक्षा ट्रस्ट’ ने नए संपादक की नियुक्ति का ऐलान किया है. ट्रस्ट के न्यासियों ने चयन समिति की सिफारिशों पर विचार करने के बाद ठाकुरता की नियुक्ति की. प्रोफेसर दीपक नैयर की अगुवाई वाले ट्रस्ट की ओर से जारी बयान के अनुसार न्यासियों ने बतौर संपादक रेड्डी के सराहनीय कार्य और उल्लेखनीय योगदान को स्वीकार किया. ठाकुरता अप्रैल महीने में इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. वे राममनोहर रेड्डी का स्थान लेने जा रहे हैं जिन्होंने संपादक पद छोड़ने का फैसला किया है. रेड्डी 11 साल से इस पद पर थे. राममनोहर रेड्डी इस पत्रिका की 50वीं वषर्गांठ बनाने की योजना को लेकर विवाद के केंद्र में रहे हैं. 

टाइम्स नाऊ से जुड़ी सबा काजी ने scoowhoop.com में एंटरटेनमेंट एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. स्कूप ह्वूप एक वेब पोर्टल है, जो आईआईएमसी के कुछ पुराने छात्रों ने अलग-अलग कंपनियों में काम करते हुए साल 2013 में शुरू किया था. उस वक्त ये विडियो शेयरिंग साइट के तौर पर शुरू हुआ था लेकिन बाद में उसको न्यूज पोर्टल में तब्दील कर दिया गया. पार्टटाइम शुरू हुए इस पोर्टल को जब अच्छे हिट्स मिले तो सभी दोस्तों ने अपनी जॉब्स छोड़कर इसके लिए फंड जुटाया और आज तरक्की पर है. नेपाल में आए भूकंप आपदा की एक खबर के चलते यह पोर्टल विवादों में भी रहा और इसे खेद भी जताना पड़ा. सबा काजी मुंबई में आजतक की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं, लेकिन शादी के बाद वे दिल्ली शिफ्ट हो गई थीं.

पीटीआई में इकनॉमिक ब्यूरो चीफ अम्मार जैदी का प्रमोशन. न्यूज एजेंसी पीटीआई में कार्यरत अम्मार जैदी को प्रमोट किया गया है. उन्हें अब पीटीआई में जॉइंट एडिटर (बिजनेस) की जिम्मेदारी दी गई है. जैदी इससे पहले पीटीआई में इकनॉमिक ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत थे.

राष्ट्रीय सहारा देहरादून में स्ट्रिंगर के रूप में कार्यरत हरीश कंडारी ने यहीं पर दैनिक जागरण के साथ नई पारी की शुरुआत की है. कंडारी सात वर्षों से सहारा में अपनी सेवाएं दे रहे थे लेकिन यहां बेहतर भविष्य न देख उन्होंने जागरण का दामन थामा. चर्चा दिनेश शास्त्री के भी राष्ट्रीय सहारा छोड़ कर यहीं पर हिंदुस्तान जाने की है. उधर, सहारा प्रबंधन ने छह सालों से संविदा पर कार्य कर रहे सुशील कुमार सिंह का कान्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया. श्री सिंह सीनियर चीफ सब एडिटर के पद पर कार्य कर रहे थे. इनका कान्ट्रैक्ट दिसंबर में पूरा हो चुका था. हर साल समय से पहले रिनिवल हो जाता था. 

अभिषेक मिश्रा ने आईबीएन7 लखनऊ से इस्तीफा देकर केटीवी कानपुर ज्वाइन किया है. अभिषेक कानपुर के ही रहने वाले हैं. इससे पहले वे डेली न्यूज एक्टिविस्ट और दैनिक जनवाणी अखबार में सेवा दे चुके हैं. अभिषेक केटीवी में कानपुर में डेस्क पर सेवाएं देंगे.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. suresh mahapatra

    February 1, 2016 at 10:01 pm

    वरिष्ठ पत्रकार आलोक पुतुल ने भी नवभारत में कंटेंट एडवाइसर का कार्यभार संभाल लिया है. हालांकि आलोक पुतुल का कहना है कि उनके जिम्मे केवल सलाह देने का काम है, इसके अलावा वे दूसरे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के लिये अपना काम करते रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन