Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रिपोर्ट: एपल, गूगल और फेसबुक से 16 अरब पासवर्ड हैक!

इंटरनेट सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियां—एपल, गूगल और फेसबुक—एक ऐसे डेटा लीक स्कैंडल की चपेट में आ गई हैं, जिसे अब तक का सबसे बड़ा पासवर्ड चोरी कांड बताया जा रहा है। हालिया खुलासे के मुताबिक, करीब 16 अरब पासवर्ड हैकर्स के हाथ लग चुके हैं। मई महीने में ही 18 करोड़ से अधिक पासवर्ड लीक होने की रिपोर्ट आई थी, लेकिन अब जो आंकड़े सामने आए हैं, वो पहले से कहीं अधिक गंभीर और चौंकाने वाले हैं।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस लीक का इस्तेमाल कर बैंकिंग धोखाधड़ी, ईमेल हैकिंग, और ऑनलाइन ठगी जैसे अपराधों को अंजाम दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी हुए डेटा में कई बड़ी वेबसाइट्स और मोबाइल एप्स के यूज़रनेम और पासवर्ड शामिल हैं।

सवाल यह है कि जब दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों के सर्वर तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम इंटरनेट यूज़र किस हद तक सुरक्षित हैं? यह घटना न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा को कठघरे में खड़ा करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि डेटा प्रोटेक्शन के नाम पर किए जा रहे उपाय कितने नाकाफी हैं।

अब ज़रूरत है कि सरकारें और कंपनियां मिलकर इस डिजिटल खतरे से निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाएं—वरना अगला नंबर किसका होगा, यह कहना मुश्किल है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन