Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

पटना में पत्रकार के सूने घर से चोरों ने उड़ाए आठ लाख के जेवर और 25 हजार रुपए

पटना : महानगर के शास्त्रीनगर क्षेत्र स्थित पटेल नम्बर रोड पर किराए पर रह रहे एक पत्रकार अशोक सिंह के आवास से चोर आठ लाख के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए। पुलिस घटना में किसी पेशेवर चोर का हाथ मान रही है। 

पटना : महानगर के शास्त्रीनगर क्षेत्र स्थित पटेल नम्बर रोड पर किराए पर रह रहे एक पत्रकार अशोक सिंह के आवास से चोर आठ लाख के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए। पुलिस घटना में किसी पेशेवर चोर का हाथ मान रही है। 

मकान मालिक अरुण कुमार भोपाल में मुख्य वन संरक्षक हैं। दो मंजिला मकान के फ‌र्स्ट फ्लोर पर पत्रकार अशोक कुमार सिंह सपरिवार रहते हैं। वह 14 अप्रैल को अपने गांव गए थे। चोर गुरुवार विगत रात खाली घर से करीब 8 लाख के आभूषण और 25 हजार रुपए नकद उड़ा ले गए। 

गांव से लौटकर अशोक सिंह ने देखा कि बाहर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। दरवाजे खुले हुए थे। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। लॉकर और बक्से के ताले टूटे थे। आलमारी से उनकी पत्‍‌नी के जेवर और नकदी गायब थे। उनके बेडरूम में भी आलमारी के लॉकर टूटे थे। वहां से करीब 3 लाख के जेवर व 30 हजार रुपये गायब मिले। शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह ने छानबीन के बाद कमरे को सील कर दिया। अगले दिन सुबह फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन