Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

नौकरी और मुआवजे की मांग पूरी होने के बाद पत्रकार का अंतिम संस्कार हुआ

टियाला में एएनआई के पत्रकार अविनाश कंबोज का अंतिम संस्कार कर दिया गया. बीते दिन तेज आँधी के दौरान गिरे बिजली के पोल की जद में आ जाने से उनकी मौत हो गई थी.

दिनभर चली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में नौकरी व मुआवजे की मांग को स्वीकार किए जाने के बाद कंबोज का अंतिम संस्कार किया गया. कंबोज के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. यह घोषणा स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, मंत्री चेतन सिंह माजरा, विधायक पासिंग कोहली और डीसी पटियाला, शौकत अली की तरफ से किया गया.

बता दें कि तेज आँधी आने के वक्त अविनाश कंबोज आर्य समाज इलाके में कवरेज कर रहे थे. इसी दौरान बिजली का खंभा उनके ऊपर आकर गिरा था. जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी.

पत्रकार संगठनों की आपसी एकता और मांग के बाद उनके परिवार को नौकरी और मुआवजा मिलने में सफलता प्राप्त हुई है. मृतक को बड़ी संख्या में राजनीतिक, प्रशासनिक, लोक संपर्क अधिकारी और पत्रकारों ने श्रद्धांजलि भेंट की.

मूल खबर…

आँधी की कवरेज करने निकले ANI के रिपोर्टर पर गिरा बिजली का खंभा, मौत

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन