Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में एक पत्रकार ने दूसरे पत्रकार पर लगाया हमले का आरोप

पीड़ित संकल्प सचान

कानपुर से खबर है कि एक पत्रकार पर दूसरे पत्रकार ने हमला कर दिया. पीड़ित संकल्प सिंह सचान ने आरोप लगाया कि उन पर हमला खुद को न्यूज24 का पत्रकार बताने वाले आनंद तिवारी ने किया.

संकल्प का कहना है कि कानपुर के बर्रा में सचान चौराहे के पास शॉप इन जॉय शो रूम के ऊपर 3rd फ्लोर में अवैध हुक्का बार चलता है. आरोप है कि इसका संचालन आनंद तिवारी के सौजन्य से होता है. जो खुद कोन्यूज़24 का ब्यूरो बताता है.

संकल्प का कहना है कि जब वे इस हुक्का बार के खिलाफ खबर बनाने पहुंचे तो किसी ने कॉल कर सचान चौराहे बुलाया. जैसे ही वे पहुंचे वहां आनंद तिवारी अपने साथ आए 8 से 10 लोगों को इशारा कर हमला करा दिया जिससे काफी चोट आई है.

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. madan kumar tiwary

    June 21, 2019 at 11:19 am

    यह दो वसूली करने वाले गिरोहों के बीच की लड़ाई लगती है, सचान महोदय को लगता है हुक्का बार मे मुफ्त की सेवा नही मिली क्योंकि तिवारी का पूर्व से संरक्षण था बार को, पत्रकार भाइयों को चाहिए कि अपना अपना इलाका बांट लें, एक दूसरे के इलाके में वसूली न करें,कोई विवाद नही होगा ।

    • अजय चंदेल

      May 25, 2020 at 11:25 am

      संकल्प सचान के बारे में आप पहले बेहतर जानकारी लेले, क्यो की सचान जी का रिकार्ड रहा है । क्योकि वो कभी फील्ड में नही गए ना ही वो कभी दलाली की है।
      क्योकि उनके पास टीम है UP MP बिहार हरियाणा पंजाब आदि प्रदेशो में उनकी बड़ी टीम है।
      श्री सचान एक सीनियर पत्रकार है। न्यूज़ पोर्टल पी आर न्यूज़ इंडिया के MD और संपादक है। जो कि देश के कई प्रदेशों के कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन