Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आगरा में टीवी पत्रकार पर गैस एजेंसी के कर्मचारियों से उगाही का आरोप

आगरा (उत्तर प्रदेश)। गैस संकट के बीच आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गैस एजेंसी ने खुद को पत्रकार बताने वाले दो लोगों पर ब्लैकमेलिंग और उगाही का आरोप लगाया है। मामला Taj Gas Service से जुड़ा है, जिसने इस संबंध में जिला प्रशासन को लिखित शिकायत भी दी है।

एजेंसी द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायत पत्र के अनुसार, कमरान और शाहिद नाम के दो व्यक्ति, जो खुद को “News India” से जुड़ा बता रहे थे, पिछले दो दिनों से एजेंसी पर दबाव बना रहे थे। दोनों ने एजेंसी से 10 गैस सिलेंडर की मांग की, जबकि उनके पास कोई वैध कनेक्शन नहीं था।

एजेंसी संचालकों ने उन्हें नियमों की जानकारी दी कि बिना वैध कनेक्शन के सिलेंडर नहीं दिया जा सकता और एक ग्राहक को 25 दिनों के भीतर एक ही सिलेंडर जारी करने का प्रावधान है। आरोप है कि यह सुनते ही दोनों व्यक्ति आक्रामक हो गए और एजेंसी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने 40 हजार रुपये की मांग की और पैसे न देने पर एजेंसी बंद करवाने की धमकी दी। मामले को गंभीर बताते हुए एजेंसी ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि इस समय गैस आपूर्ति में कमी को लेकर पहले से ही लोगों में नाराजगी है। कई इलाकों में घरेलू गैस की किल्लत के चलते लोग वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं, वहीं आगरा का प्रसिद्ध पेठा उद्योग भी प्रभावित होने की कगार पर बताया जा रहा है।

ऐसे में गैस एजेंसियों पर उगाही और दबाव बनाने जैसे आरोपों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

देखें वीडियो…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन